होम सी.एम.एस. के दो और छात्र पी.सी.एस. (जे) में चयनित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 4, 2023 07:41 PM

सी.एम.एस. के दो और छात्र पी.सी.एस. (जे) में चयनित

सी.एम.एस. के दो और छात्र पी.सी.एस. (जे) में चयनित

सी.एम.एस. के दो और छात्र पी.सी.एस. (जे) में चयनित

लखनऊ, 4 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की दो और मेधावी छात्राओं व्यादिशा यादव (रैंक 218) एवं रिचा चौधरी (रैंक 268) ने पी.सी.एस. (जे) में चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस प्रकार, सी.एम.एस. के चार मेधावी छात्रों ने इस वर्ष पी.सी.एस. (जे) में चयनित होकर विद्यालय के गौरवपूर्ण इतिहास में एक और उपलब्धि जोड़ दी है, जिनमें सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की छात्रा अंजू यादव (116वीं रैंक), सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर व अलीगंज कैम्पस के छात्र आदिल अंसारी (205वीं रैंक), सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा व्यादिशा यादव (रैंक 218) एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा रिचा चौधरी (रैंक 268) शामिल हैं। इन सभी मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय सी.एम.एस. शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यालय के प्रेरणादायी शैक्षिक वातावरण एवं अपने माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने चारों मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते की है, साथ ही सी.एम.एस. शिक्षकों व प्रधानाचार्याओं का भी आभार व्यक्त किया।  पीसीएस (जे) में चयनित सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा रिचा चौधरी ने एक अनौपचारिक वार्ता में बताया कि सी.एम.एस. में मिली जीवन मूल्यों की शिक्षा व शिक्षकों की प्रेरणा ने मेेरे आत्मविश्वास को बढ़ाने में बहुत मदद की। मैं अपनी प्रधानाचार्या डा. विनीता कामरान की बहुत आभारी हूँ जिन्होंने व्यक्तिगत तौर पर रूचि लेकर मुझे पूरे उत्साह के साथ सदैव आगे बढ़ते रहने का मूलमंत्र दिया। रिचा ने कहा कि धैर्य व कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)