होम ‘कॉन्फ्लुएन्स-2023’ पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 2, 2023 08:36 PM

‘कॉन्फ्लुएन्स-2023’ पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

‘कॉन्फ्लुएन्स-2023’ पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

‘कॉन्फ्लुएन्स-2023’ पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

लखनऊ, 2 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर कैम्पस द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित चार दिवसीय विश्व एकता एवं विश्व शांति महोत्सव ‘कॉन्फ्लुएन्स-2023’ आज पूरे विश्व में एकता, शान्ति व सौहार्द की भावना प्रवाहित करने के संकल्प के साथ सम्पन्न हो गया। किड्स गुरूकुल इण्टरनेशनल स्कूल (प्रथम शाखा), जलगाँव, महाराष्ट्र ने ‘कॉन्फ्लुएन्स-2023’ की ओवरऑल चैम्पियनशिप जीतकर अपने मेधात्व का परचम लहराया।इससे पहले, सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने दीप प्रज्वलित कर ‘कॉन्फ्लुएन्स-2023’ के ‘समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह’ का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डा. गाँधी ने कहा कि विभिन्न देशों के इन बच्चों ने यहाँ एकता व शान्ति की जो मशाल प्रज्वलित की है, वह निश्चित रूप से वसुधैव कुटुम्बकम के सपने को साकार करेगी और विश्व एकता व विश्व शान्ति के मुकाम पर पहुँचाएगी। इस अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव में छात्रों को अपनी बहुमुखी प्रतिभा के विकास के साथ ही मानवीय एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण का विकास करने का अवसर मिला है।

            समापन समारोह में सी.एम.एस. छात्रों ने देश-विदेश की प्रतिभागी छात्र टीमों व अन्य गणमान्य अतिथियों के सम्मान में रंगारंग शैक्षिक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सी.एम.एस. इन्दिरा नगर कैम्पस की प्रधानाचार्या व अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्लुएन्स-2023 की संयोजिका श्रीमती रूचि भुवन जोशी ने प्रतिभागी छात्रों व टीम लीडरों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अगले महोत्सव में कई देशों के छात्र इस महोत्सव से जुड़ेंगे एवं सारे विश्व को एकता व शान्ति की प्रेरणा देंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)