होम INDIA में सीट शेयरिंग को लेकर नहीं बन रही बात, आखिर पेच फंस कहां रहा है?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 1, 2023 11:13 PM

INDIA में सीट शेयरिंग को लेकर नहीं बन रही बात, आखिर पेच फंस कहां रहा है?

INDIA में सीट शेयरिंग को लेकर नहीं बन रही बात, आखिर पेच फंस कहां रहा है?

INDIA में सीट शेयरिंग को लेकर नहीं बन रही बात, आखिर पेच फंस कहां रहा है?

विपक्षी गठबंधन INDIA की तीसरी बैठक महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुई. इससे पहले पटना और बेंगलुरु में बैठक हो चुकी है. मुंबई में बैठक दो दिन तक चली. तीन बैठकों के बाद गठबंधन ने अब तक ना तो संयोजक तय कर पाया और ना ही लोगो.

यही नहीं सीट शेयरिंग को लेकर भी पेंच फंसा है. आखिर बात कहां नहीं बन रही है. दरअसल, सीटों के बंटवारे को लेकर समस्या विधानसभा इलेक्शन को लेकर है. चाहे समाजवादी पार्टी हो या नीतीश कुमार, ममता बनर्जी हों या अरविंद केजरीवाल ज्यादातर नेता चाहते हैं कि सीट शेयरिंग फॉर्मूला जल्द से जल्द तय हो जाए. लेकिन कांग्रेस इसको लेकर पशोपेश में है.

कांग्रेस आलाकमान का मत है कि राज्यों के चुनाव के नतीजे आने के बाद ही सीट शेयरिंग पर चर्चा हो. दरअसल, कांग्रेस रणनीतिकारों का अंदाजा है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्य में उनकी उम्मीदें प्रबल हैं और ऐसे में अगर ये राज्य कांग्रेस की झोली में आते हैं तो जाहिर तौर पर उनका पलड़ा भारी होगा.

सूत्र ये भी बता रहे हैं कि मौजूदा परिस्थितियों में समाजवादी पार्टी अगर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को सीटें देगी तो वो राजस्थान और मध्य प्रदेश में सीटों में भागीदारी चाहेगी. उसी तरफ आम आदमी पार्टी को दिल्ली-पंजाब में सीट के बदले में कांग्रेस से हरियाणा और राजस्थान में उम्मीद है. ऐसे में INDIA के बीच सीट बंटवारे को लेकर आम राय बनाना किसी पहेली को सुलझाने से कम नहीं है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)