होम इंडिया एलायंस की टीम में सपा को खास अहमियत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 1, 2023 10:58 PM

इंडिया एलायंस की टीम में सपा को खास अहमियत

इंडिया एलायंस की टीम में सपा को खास अहमियत

इंडिया एलायंस की टीम में सपा को खास अहमियत

‘इंडिया’ गठबंधन को विभिन्न मोर्चों पर आगे बढ़ाने के लिए बनी संचालन समितियों में समाजवादी पार्टी को काफी अहमियत मिली है। कुल पांच कमेटियों में सपा व रालोद को 8 स्थान मिले हैं। खास बात यह है कि यूपी के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन को भी रिसर्च कमेटी में रखा गया है।

सीटों के लिहाज से यूपी की अहमियत को देखते हुए सपा को सभी कमेटियों में रखा गया है।

कोआर्डिनेशन कमेटी में सपा राज्यसभा सांसद जावेद अली को शामिल किया गया है। चुनाव प्रचार समिति में सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा रहेंगे। सोशल मीडिया व मीडिया के लिए अलग-अलग बने कार्यकारी समूह में सपा से ही आशीष यादव व राजीव निगम को स्थान मिला है। यह सब कमेटियां इसी महीने बैठकर अपने काम को अंजाम देंगी।

यूपी के पूर्व मुख्य सचिव भी इंडिया गठबंधन की कमेटी में
इसके अलावा शोध के लिए बने कार्यकारी समूह में सपा के आलोक रंजन को जगह मिली है। आलोक रंजन सपा सरकार के वक्त उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव रह चुके हैं और उन्होंने ही 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र को बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। घोषणा पत्र में किए गए तमाम लुभावने चुनावी वायदों के खर्च का हिसाब किताब लगा कर उन्हें घोषणा पत्र में शामिल कराया था। इसके अलावा रालोद के शाहिद सिद्धीकी को भी एक कमेटी में जगह मिली है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)