होम विरासत में मुख्यमंत्री की कुर्सी तो मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं, डिप्टी सीएम केशव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 24, 2023 11:54 PM

विरासत में मुख्यमंत्री की कुर्सी तो मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं, डिप्टी सीएम केशव

विरासत में मुख्यमंत्री की कुर्सी तो मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं, डिप्टी सीएम केशव

विरासत में मुख्यमंत्री की कुर्सी तो मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं, डिप्टी सीएम केशव

पिछड़ा वर्ग अब जाग गया है और अब सपा के झांसे में आने वाला नहीं है। सपा अब केवल सैफई तक ही सिमट कर रह जाएगी। विरासत में सीएम की कुर्सी मिल सकती है, अध्यक्षी मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं मिल सकती।

अखिलेश को भगवान सदबुद्धि दे। वह सत्ता के बिना बेचैन हैं। पार्षद प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ करने झांसी आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश पर तंज कसते हुए ये बातें कहीं। केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया के चन्द्रयान-3 की सफलता पर सोशल मीडिया पर चांद मुबारक लिखने को तुष्टीकरण करार दिया। दावा किया कि आगामी 2047 तक का एजेंडा भाजपा ने तैयार कर लिया है।

प्रदेश में 80 सीटों के जीतने के साथ ही नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। कहा कि जब तक पिछड़ा वर्ग पिछड़ा था, सपा के जाल में फंसा था। अब पिछड़ा वर्ग जागरूक हो गया है, वह सपा के जाल मे फंसने वाला नहीं है। सपा सैफई की पार्टी बनकर रह गई है। जबकि देश का वर्तमान व भविष्य अब भाजपा में है। भाजपा ने गरीब किसान, पिछड़ा अल्पसंख्यकों को लाभार्थी योजनाओं में शामिल कर साबित कर दिया है कि वह सबका साथ सबका विकास चाहती है। डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से दो करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर जिला प्रशासन के साथ चर्चा हुई है। समूह की ताकत बढ़ाने के लिये काम किया जा रहा है। महिला शक्तिकरण के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

पुष्पवर्षा कर किया कावड़ियों का स्वागत

बुंदेलखण्ड कांवड़ यात्रा समिति की शुक्रवार को ओरछा से निकाली गई कांवड़ यात्रा के भक्तों पर किसान बाजार मंच से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पुष्पवर्षा की। 50 डीजे, बग्घियों पर भवना भोलेनाथ और भगवान राम दरबाज का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। ओरछ से सुबह 10 बजे निकली कावड़ यात्रा दोपहर को झांसी के गल्लामण्डी पहुंची। पांच हजार कावड़ियां के स्वागत को लेकर पहले से ही पांच हजार महिलाएं सिर पर कलश लेकर स्वागत की तैयारियों में खड़ी थीं। यात्रा गल्लामण्डी पहुंचीं तो स्वागत के बाद डिप्टी सीएम ने कावड़ियों को सम्बोधित किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)