होम लद्दाख पर कब बदलेंगे हालात? PM मोदी और शी जिनपिंग में बनी सहमति

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 24, 2023 11:33 PM

लद्दाख पर कब बदलेंगे हालात? PM मोदी और शी जिनपिंग में बनी सहमति

लद्दाख पर कब बदलेंगे हालात? PM मोदी और शी जिनपिंग में बनी सहमति

लद्दाख पर कब बदलेंगे हालात? PM मोदी और शी जिनपिंग में बनी सहमति

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर "शीघ्र तनाव कम करने" के लिए साथ काम करने पर सहमत हो गए हैं। यह वो हिस्सा है, जहां पूर्वी लद्दाख के गलवान में मई 2020 में हिंसक झड़प हुई थी।

इस हिंसा में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। जबकि, चीनी खेमे को भी काफी नुकसान हुआ था। ऐसी जानकारी मिली है कि जोहानिसबर्ग में दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बात हुई थी।

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर भारत और चीन दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने आपस में मुलाकात की थी। पीएम मोदी और शी जिनपिंग एलएसी पर सैनिकों की शीघ्र वापसी के लिए अपने देशों के अधिकारियों को निर्देश देने पर सहमत हुए हैं।

भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने आज संवाददाताओं से कहा, "ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर बातचीत थी, जहां पीएम मोदी ने एलएसी तनाव के बारे में बात की थी। यह कोई औपचारिक द्विपक्षीय बातचीत नहीं थी।"

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखना और एलएसी का सम्मान करना भारत-चीन संबंधों को सामान्य बनाने के लिए आवश्यक है। विदेश सचिव ने कहा, "इस संबंध में, दोनों नेता अपने संबंधित अधिकारियों को सैनिकों की शीघ्र वापसी और तनाव कम करने के प्रयासों को तेज करने का निर्देश देने पर सहमत हुए हैं।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)