होम देश का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री कौन? सर्वे में योगी आदित्यनाथ ने मारी बाजी; केजरीवाल किस नंबर पर?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 24, 2023 11:48 PM

देश का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री कौन? सर्वे में योगी आदित्यनाथ ने मारी बाजी; केजरीवाल किस नंबर पर?

देश का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री कौन? सर्वे में योगी आदित्यनाथ ने मारी बाजी; केजरीवाल किस नंबर पर?

देश का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री कौन? सर्वे में योगी आदित्यनाथ ने मारी बाजी; केजरीवाल किस नंबर पर?

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इस बार मुकाबला भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए और विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के बीच होने जा रहा है।

दोनों गठबंधन को लेकर लोगों का मूड कैसा है इसे इंडिया टुडे सी-वोटर्स ने सर्वे के जरिए मापा है। इस सर्वे में यह भी जानने की कोशिश की गई है कि देश में सबसे अच्छा मुख्यमंत्री कौन है।

यह सर्वे 15 जुलाई से 14 अगस्त तक देश की सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों में किया गया। इसमें 25,951 लोगों ने अपनी राय रखी। सर्वे के दौरान जनता से अलग-अलग समय पर एनडीए सरकार के कामकाज को लेकर सवाल किए गए। जनता से जानना चाहा कि NDA सरकार कैसा प्रदर्शन कर रही है।

आज तक पर प्रसारित सर्वे में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लोगों ने न सिर्फ सबसे अच्छा मुख्यमंत्री बताया है बल्कि दूसरे, तीसरे और नंबर के मुख्यमंत्रियों से वह काफी आगे हैं। देश के 43 प्रतिशत लोगों ने योगी आदित्यनाथ को सबसे अच्छा मुख्यमंत्री माना है। उनके बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल को 19 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है।

तीसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। ममता 9 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं। चौथे नंबर तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन और पांचवे पर नवीन पटनायक हैं। स्टालिन को छह प्रतिशत और नवीन पटनायक को तीन प्रतिशत लोगों ने बढ़िया मुख्यमंत्री बताया है।

सर्वे में मोदी सरकार के कामकाज को लेकर सवाल किया गया तो 59 फीसदी लोग एनडीए सरकार के कामकाज से खुश दिखे तो 19 फीसदी लोग नाराज हैं। सर्वे में यह भी जानने की कोशिश की गई कि अभी चुनाव हों तो किसी कितने प्रतिशत वोट और कितनी सीटें मिलेंगी। एनडीए और इंडिया के बीच वोट प्रतिशत के मामले में कड़ा संघर्ष दिखाई दिया है। जबकि सीटों के मामले में काफी फासला है।

एनडीए को जहां 43 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है को वहीं, इडिया को 41 प्रतिशत। अगर सीटों की बात करें तो एनडीए को 306 और इंडिया को 193 सीटें मिल रही हैं। 2019 के चुनाव में एनडीए को 38 और इंडिया को 20 प्रतिशत वोट मिले थे। तब अन्य का 42 फीसदी वोट शेयर था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)