होम आपने तो इतिहास रच दिया, इसरो की तारीफ में कसीदे पढ़ रहीं दुनियाभर की स्पेस एजेंसियां

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 23, 2023 11:04 PM

आपने तो इतिहास रच दिया, इसरो की तारीफ में कसीदे पढ़ रहीं दुनियाभर की स्पेस एजेंसियां

आपने तो इतिहास रच दिया, इसरो की तारीफ में कसीदे पढ़ रहीं दुनियाभर की स्पेस एजेंसियां

आपने तो इतिहास रच दिया, इसरो की तारीफ में कसीदे पढ़ रहीं दुनियाभर की स्पेस एजेंसियां

श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुरू हुई 40 दिनों की यात्रा के बाद, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान-3 मिशन सफलतापूर्वक चांद पर उतर गया है। विक्रम लैंडर ने 23 अगस्त को भारतीय समयानुसार शाम 6.04 बजे चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की।इसी के साथ भारत ने इतिहास रच दिया। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश बन गया है। दुनियाभर की स्पेस एजेंसियां अब भारतीय स्पेस एजेंसी (ISRO) की तारीफ में कसीदे पढ़ रही हैं। आइए जानते हैं कि किसने क्या कहा।
ब्रिटिश स्पेस एजेंसी (UK Space Agency) ने इसरो को बधाई देते हुए एक्स (ट्विटर पर) लिखा कि 'आपने तो इतिहास रच दिया' है। इसने इसरो को बधाई दी है। यूके स्पेस एजेंसी में चैंपियनिंग स्पेस डायरेक्टर प्रोफेसर अनु ओझा ओबीई ने कहा, "इंजीनियरिंग और दृढ़ता की इस अद्भुत उपलब्धि पर भारत को बधाई। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग इस बात का सबूत है कि हम एक नए अंतरिक्ष युग में रह रहे हैं, जहां दुनिया भर की अंतरिक्ष एजेंसियां और कंपनियां चंद्रमा और उससे आगे की ओर अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं।"
इसके अलावा, यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ESA) ने भी भारत को बधाई दी। इसने लिखा, "इसरो और चंद्रयान-3 टीम को बधाई हो।" ESA की स्पेस ऑपरेंशंस टीम ने हैशटैग 'ऐतिहासिक' के साथ इसरो को बधाई दी। यूरोपीय स्पेस एजेंसी के महानिदेशक ने अलग से ट्वीट कर भारत को बधाई दी। जोसेफ एशबैकर ने लिखा, "अविश्वसनीय! इसरो, चंद्रयान-3 और भारत के सभी लोगों को बधाई!! नई तकनीकों को प्रदर्शित करने और किसी अन्य खगोलीय पिंड पर भारत की पहली सॉफ्ट लैंडिंग हासिल करने का यह शानदार तरीका है। शाबाश, मैं पूरी तरह प्रभावित हूं। और इस प्रक्रिया में आपके बहुमूल्य समर्थन के लिए एक बार फिर @esaoperations को बधाई। हम भी महान सबक सीख रहे हैं और महत्वपूर्ण विशेषज्ञता प्रदान कर रहे हैं। एक मजबूत अंतर्राष्ट्रीय साझेदार एक शक्तिशाली साझेदार होता है।"
दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) के 14वें प्रशासक बिल नेल्सन ने भी भारत को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग पर इसरो को बधाई! और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई। हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है!" 3 बार स्पेस में ट्रैवल करने वाले कनाडाई एस्ट्रोनॉट क्रिस हैडफील्ड ने भी भारत और इसरो को बधाई दी। क्रिस हैडफ़ील्ड ने लिखा, "इसरो और पूरे भारत को बधाई! आप चंद्रमा पर सुरक्षित और गर्व से पहुंच गए हैं!"
चंद्रमा पर लैंड होने के बाद अब, इसरो मिशन टीम सभी सिस्टम की हेल्थ की निगरानी कर रही है। आने वाले कुछ घंटों में प्रज्ञान रोवर के बाहर आने की उम्मीद है। अब तक, चांद पर लैंड होने वालों में तीन और देश शामिल हैं। ये देश अमेरिका, सोवियत संघ और चीन हैं। वैसे इनमें से कोई भी देश चंद्रमा के उस इलाके में नहीं उतरा है जहां भारत पहुंच चुका है।नासा के पूर्व और सबसे लंबे समय तक विज्ञान प्रमुख रहे थॉमस ज़ुर्बुचेन ने दिल खोलकर इसरो को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "मैंने देखा - हम सबने देखा। हमें अपने इसरो (के) मित्रों पर बहुत गर्व है! वाह - भारत को बधाई। स्विस स्पेस ऑफिस का पूरा स्टाफ और शीर्ष विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि देख रहे थे। उन्होंने (चंद्रयान-3 देखने के बाद) देर से मीटिंग शुरू कीं!"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)