होम यूपी की हर विधानसभा क्षेत्र को लेकर भाजपा का नया प्लान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 22, 2023 11:41 PM

यूपी की हर विधानसभा क्षेत्र को लेकर भाजपा का नया प्लान

यूपी की हर विधानसभा क्षेत्र को लेकर भाजपा का नया प्लान

यूपी की हर विधानसभा क्षेत्र को लेकर भाजपा का नया प्लान

मिशन-2024 के लिए भाजपा ने वोटरों में पैठ बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी ने वोटर चेतना अभियान शुरू किया है। हर विधानसभा क्षेत्र में 20 हजार वोट बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है।

युवाओं और महिलाओं पर ज्यादा फोकस रहेगा। इस अभियान से जुड़े पदाधिकारियों की कार्यशाला मंगलवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर हुई। कार्यशाला में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने वोट बढ़ाने के लिए हर घर तक पहुंचने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्य प्रारम्भ किया गया है। जिसमें जिम्मेदार राजनैतिक दल की भूमिका निभाते हुए भाजपा घर-घर जाकर युवाओं को नव मतदाता बनाने के लिए सम्पर्क करेगी। उन्होंने कहा कि वोटर चेतना महाभियान फार्म-6 भरवाने के साथ ही ऑनलाइन मतदाता बनने के लिए नव मतदाताओं को प्रेरित करने का काम करेगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि वोटर चेतना महाभियान के अन्तर्गत पार्टी कार्यकर्ता संगठन को योजनानुसार नव मतदाताओं के नाम मतदाता सूची के दर्ज करवाने का कार्य करें। आज बड़ी संख्या में समाज के हर वर्ग के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वोटर चेतना महाभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से चलाकर नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने का कार्य करें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में वोटर चेतना अभियान के लिए 24 अगस्त को जिला कार्यशाला तथा 25 व 26 अगस्त को सभी 1918 मंडलो में मंडल कार्यशाला तथा मतदाता सूची विशेष सम्पर्क अभियान सुनिश्चित किया जाएगा, जिसमें सभी जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रत्येक बूथ पर 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद महाभियान के तहत मतदाता सूची सत्यापन, वाचन तथा अवलोकन का कार्य करना है। इसके साथ ही मतदाताओं के कटे हुए नाम, नए संभावित मतदाताओं तथा परिवर्तित पते वाले नामों की सूची बनाने का कार्य भी करना है। इसके पश्चात् घर-घर सम्पर्क का महाभियान 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक चलेगा। जिसमें पार्टी के प्रदेश से लेकर बूथ तक के सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता सम्मिलित रहेंगे।

अभियान के लिए प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को संयोजक व सांसद सुब्रत पाठक तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह को सह संयोजक नियुक्त किया गया। कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय मतदाता प्रमुख, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व जिला मतदाता प्रमुख सम्मिलित हुए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)