होम अखिलेश यादव की सपा प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, 47 पदाधिकारी और बनाए गए
अखिलेश यादव की सपा प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, 47 पदाधिकारी और बनाए गए
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी 182 सदस्यीय कार्यकारिणी का मंगलवार को विस्तार कर दिया। इसमें 47 सचिव, सदस्य व विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हो गए हैं। अब सपा की यूपी कार्यकारिणी का आकार 229 तक पहुंच गया है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने नई सूची जारी कर दी।
इन्हें बनाया गया सचिव
केके श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार मौर्य, नीरज मौर्या, चंद्रिका यादव, सरताज चौधरी, नरेंद्र सिंह मेजा, विवेक रंजन यादव, हरिभूषण खटिक, विजय प्रताप यादव, सुबाष राजभर, सहजराम वर्मा, फिरासत हुसैन गामा, शुभलेश यादव, दिनेश सिंह, राजेश विश्वकर्मा, जय प्रकाश यादव, बृजमोहन राही जाटव, ईलम सिंह गूर्जर, फकीर चंद्र नागर, शिवशंकर वर्मा स्वर्णकार, राजेंद्र चौधरी, फरहद अब्बास, कालू राम धाम, राजेंद्र मिश्रा, डॉ.मोहिसन व सुदेश पटेल को सचिव बनाया गया है।
यह बने सदस्य
राम कुमार यादव, पवन विश्वकर्मा राधे श्याम वर्मा, राम अरज यादव, इंद्रजीत भाटी, मसूद आलम खां, सैय्यद अजीज मियां, धीरेंद्र चौधरी कोंच, फैसल सलमानी, यदुवीर सिंह , गणेश यादव, हरिशचंद्र यादव सदस्य बनाए गए हैं।
विशेष आमंत्रित सदस्य
कार्यकारिणी में श्याम बाबू यादव, सुरेंद्र त्यागी, समरजीत सिंह, महेंद्र सिंह, शांतनु प्रताप सिंह,विनोद कुमार श्रीवास्तव, दिनेश चौबे, महेश लोधी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।