होम यूपी, दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में चक्रवाती बारिश का अलर्ट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 19, 2023 09:55 PM

यूपी, दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में चक्रवाती बारिश का अलर्ट

यूपी, दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में चक्रवाती बारिश का अलर्ट

यूपी, दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में चक्रवाती बारिश का अलर्ट

देशभर में भारी वर्षा के चलते नदियां उफान पर हैं। मंगलवार को एक बार फिर यमुना के जलस्तर में वृद्धि देखी गई है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के चार जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बद्रीनाथ नेशनल हाइवे समेत कई रास्ते बंद हैं। उत्तर प्रदेश के भी 11 जिले बाढ़ से प्रभावित है। वहीं मौसम विभाग ने बुधवार को भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। हिमाचल में व्यास नदी का भी जलस्तर खतरनाक है।

कहां हो रही बारिश
बीते 24 घंटे की बात करें तो उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की वर्षा हुई। बीते दिनों की तुलना में अब कम बारिश हो रही है। पंजाब, गुजरात, पश्चिम बंगाल, तटीय कर्नाटक और केरल में भी मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर भारी बारिश हुई। ओडिशा में भी भारी बारिश हो रही है।

कहां बरसेंगे बादल
स्काइमेट वेदर के अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में ओडिशा, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा झारखंड के पश्चिम में, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तटीय कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम के जानकारों का कहना है कि अब मॉनसून टर्फ पश्चिमी छोर से सामान्य स्थिति की ओर जा रहा है जिससे इसकी सक्रियता बढ़ सकती है। पंजाब पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है और हरियाणा पर कम दबाल का क्षेत्र बन सकता है। इसलिए दिल्ली, हरियाणा और आसपास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो सकती है। कई क्षेत्रों में तेज बारिश की भी संभावना है।

यूपी में चक्रवाती बारिश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चक्रवाती बारिश की संभावना जताई गई है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा और आसपास के इलाकों में चक्रवाती बारिश हो सकती है। यहां बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में मिलेगी उमस से राहत
बिहार में इन दिनों तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे। हालांकि अब मौसम में बदलाव आ सकता है। अब बिहार में मानसून रफ्तार पकड़ रहा है। राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 17 जुलाई तक के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में 34 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि बिहार के करीब से मॉनसून की ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से अब इसमें सुधार की उम्मीद है और अच्छी बारिश की संभावना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)