होम लंदन में बन रही भव्य मस्जिद पर विवाद, पास ही में होता है नंगा नाच; जमकर चलती है शराब

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 19, 2023 09:36 PM

लंदन में बन रही भव्य मस्जिद पर विवाद, पास ही में होता है नंगा नाच; जमकर चलती है शराब

लंदन में बन रही भव्य मस्जिद पर विवाद, पास ही में होता है नंगा नाच; जमकर चलती है शराब

लंदन में बन रही भव्य मस्जिद पर विवाद, पास ही में होता है नंगा नाच; जमकर चलती है शराब

लंदन में बन रही एक भव्य मस्जिद को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। यह विशाल मस्जिद लंदन के मनोरंजन क्षेत्र के बीच में बनने जा रही है। यह क्षेत्र बार, नाइट क्लबों, समलैंगिक स्थानों और स्ट्रिप क्लबों से भरा हुआ है।

ये सभी इस्लाम में पाप माने जाते हैं। ऐसी जगह पर मस्जिद बनाने के फैसले पर विवाद खड़ा हो गया है। द मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तीन मंजिला मस्जिद को 'पिकाडिली प्रेयर स्पेस' कहा जाएगा। यह मस्जिद पिकाडिली सर्कस और सोहो के बीच स्थित ट्रोकाडेरो के अंदर स्थापित की जाएगी।

मस्जिद बनवाने का काम 56 वर्षीय मुस्लिम अरबपति और प्रॉपर्टी टाइकून आसिफ अजीज द्वारा किया जा रहा है। आसिफ अजीज 'मिस्टर वेस्ट एंड' के नाम से भी मशहूर हैं। जहां पर मस्जिद बन रही है वहां पहले भी इसी तरह के प्रयास हो चुके हैं। इस साइट पर 1,000-क्षमता वाली मस्जिद बनाने के पिछले प्रस्तावों को 2020 में वापस ले लिया गया था। लेकिन वेस्टमिंस्टर काउंसिल द्वारा मई के अंत में एक छोटी मस्जिद बनाने के आवेदन को मंजूरी दे दी गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, जहां मस्जिद बन रही है वह पहले मेट्रो सिनेमा हुआ करता था। लेकिन यह 2006 में बंद हो गया था और तब से बिल्डिंग खाली है। इसकी क्षमता 390 नमाजियों की होगी। दावा किया जा रहा है कि मस्जिद को कुछ ही महीनों में खोला जा सकता है। हालांकि, मस्जिद बनाने के निर्णय ने भी एक बहस छेड़ दी है, आलोचकों ने इसके "अश्लील" स्थान पर सवाल उठाया है। बहरहाल, मूल रूप से मलावी के रहने वाले आसिफ अजीज अपनी योजनाओं पर दृढ़ हैं और अपने धर्मार्थ फाउंडेशन, अजीज फाउंडेशन के माध्यम से इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं।

यहां मुख्य विवाद प्रस्तावित मस्जिद के आसपास का इलाका है। रिपोर्ट के मुताबिक, मस्जिद ट्रोकाडेरो नाम की मशहूर बिल्डिंग में बन रही है। लेकिन इसके आसपास कई सारे स्ट्रिप क्लब हैं जहां नंगा नाच होता है। इसके अलावा, और भी कई नाइट क्लब, बार व समलैंगिक स्थान हैं। इन सबको इस्लाम में हराम माना जाता है। हालांकि अजीज फाउंडेशन का मानना है कि मस्जिद क्षेत्र में काम करने वाले स्थानीय मुसलमानों और लंदन आने वाले पर्यटकों दोनों की जरूरतों को पूरा करेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)