होम एशिया कप 2023 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस तारीख को टकराएंगे भारत और पाकिस्तान

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jul 19, 2023 09:34 PM

एशिया कप 2023 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस तारीख को टकराएंगे भारत और पाकिस्तान

एशिया कप 2023 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस तारीख को टकराएंगे भारत और पाकिस्तान

एशिया कप 2023 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस तारीख को टकराएंगे भारत और पाकिस्तान

एशिया कप 2023 के शेड्यूल की घोषणा हो गई है। एशिया क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने बुधवार को आगामी टूर्नामेंट के कार्यक्रम का ऐलान किया। टूर्नामेंट 30 अगस्त को शुरू होगा और फाइनल 17 सितंबर को खेला जाएगा।

कुल 13 मुकाबले होंगे। भारत की ग्रुप चरण में 2 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ंत होगी। यह मैच कैंडी में आयोजित होगा। भारत की 4 सितंबर को नेपाल से टक्कर होगी एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। बता दें कि आगामी टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रेड मॉडल के तहत होगा। पाकिस्तान में चार जबकि श्रीलंका में फाइनल समेत 9 मैच होंगे। इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में होगा।

बीसीसीआई सचिव और एसीसी प्रमुख जय शाह ने ट्विटर पर लिखा कि मुझे बहुप्रतीक्षित मेन्स वनडे एशिया तप के शेड्यूल की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो विभिन्न देशों को एक साथ जोड़ने वाली एकता और एकजुटता का प्रतीक है! आइए, क्रिकेट की उत्कृष्टता के जश्न में शामिल हों। गौरतलब है कि एशिया कप में 6 टीम उतरेंगी। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका के अलावा बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच मुल्तान में होगा, जिसमें पाकिस्तान की नेपाल से टक्कर होगी। पाकिस्तान टीम तीन मैच लाहौर में खेलेगी। बांग्लादेश, श्रीलंका 31 अगस्त जबकि अफगानिस्तान अपने अभियान का आगाज 3 सितंबर को करेगा।

भारत, पाकिस्तान और नेपाल ग्रुप ए में हैं वहीं अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ग्रुप बी में हैं। एसीसी अध्यक्ष ने विज्ञप्ति में कहा कि पहले दौर के बाद पाकिस्तान इसमें ए1 और भारत ए2 टीम बना रहेगा, भले ही उनके स्थान कोई भी रहें। अगर इन दोनों में से कोई भी टीम क्वालीफाई नहीं करती है तो नेपाल उनकी जगह लेगा। इसी तरह ग्रुप बी में श्रीलंकाई टीम बी1 और बांग्लादेश बी2 टीम हेगी। अगर इनमें से कोई भी टीम सुपर चार में नहीं पहुंच पाती है तो अफगानिस्तान उनकी जगह लेगी।

देखें पूरा शेड्यूल...

ग्रुप स्टेज

30 अगस्त: पाकिस्तान बनाम नेपाल (मुल्तान)

31 अगस्त: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (कैंडी)

2 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान (कैंडी)

3 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (लाहौर)

4 सितंबर: भारत बनाम नेपाल (कैंडी)

5 सितंबर: अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका (लाहौर)

सुपर 4 स्टेज

6 सितंबर: A1 बनाम B2 (लाहौर)

9 सितंबर: B1 बनाम B2 (कोलंबो)

10 सितंबर: A1 बनाम A2 (कोलंबो)

12 सितंबर: A2 बनाम B1 (कोलंबो)

14 सितंबर: A1 बनाम B1 (कोलंबो)

15 सितंबर: A2 बनाम B2 (कोलंबो)

17 सितंबर: फाइनल (कोलंबो)

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)