होम यूपी-बिहार वाले हो जाएं सावधान, इस तारीख तक होगी बहुत भारी बारिश; चेतावनी जारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 13, 2023 10:57 PM

यूपी-बिहार वाले हो जाएं सावधान, इस तारीख तक होगी बहुत भारी बारिश; चेतावनी जारी

यूपी-बिहार वाले हो जाएं सावधान, इस तारीख तक होगी बहुत भारी बारिश; चेतावनी जारी

यूपी-बिहार वाले हो जाएं सावधान, इस तारीख तक होगी बहुत भारी बारिश; चेतावनी जारी

उत्तर भारत में इन दिनों काफी बारिश हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में तो बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

वहीं, यूपी-उत्तराखंड, बिहार आदि में बारिश ने लोगों की परेशानियां खड़ी की हुई हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तरी बिहार में आज और कल, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, नॉर्थईस्ट इंडिया, सिक्किम में 14 जुलाई तक बहुत भारी बारिश होने जा रही है। इसके अलावा, उत्तराखंड में अगले पांच दिनों के लिए बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद इन राज्यों में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी दर्ज की जाएगी। वहीं, गोवा, तटीय कर्नाटक में आज बारिश तेज होगी और फिर कल से इसमें कमी आ सकती है।

उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक बहुत भारी बारिश होने वाली है। हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक तेज बारिश होगी। इसके अलावा, उत्तराखंड में भी अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों की बात करें तो असम, अरुणाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक मूसलाधार बारिश होगी। बिहार में भी अगले दो दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट है। ओडिशा में अगले पांच दिनों तक तेज बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय में 13-14 जुलाई को भारी बरसात का अलर्ट है।

मध्य भारत की बात करें तो मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद 15-16 को इसमें कमी आएगी और फिर 17 जुलाई से तेज बारिश वापस शुरू हो जाएगी। पश्चिमी भारत की बात करें तो मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में अगले पांच दिनों तक बारिश होगी। गुजरात में अगले दो दिनों तक और गोवा में आज काफी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण भारत के तटीय कर्नाटक, साउथ इंटीरियर कर्नाटक, केरल में अगले तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश होगी। तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)