होम PPF-सुकन्या जैसी योजनाओं पर आ गया सरकार का फैसला, चेक करें नई ब्याज दरें

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 30, 2023 09:23 PM

PPF-सुकन्या जैसी योजनाओं पर आ गया सरकार का फैसला, चेक करें नई ब्याज दरें

PPF-सुकन्या जैसी योजनाओं पर आ गया सरकार का फैसला, चेक करें नई ब्याज दरें

PPF-सुकन्या जैसी योजनाओं पर आ गया सरकार का फैसला, चेक करें नई ब्याज दरें

केंद्र सरकार ने छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। जुलाई से सितंबर तक की तिमाही के लिए यह बढ़ोतरी 10 से 30 बीपीएस तक की हुई है। वित्त मंत्रालय ने 30 जून को कहा कि सितंबर तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर 10-30 बीपीएस बढ़ा दी है।

दो साल की सावधि जमा दर में 10 बीपीएस की वृद्धि हुई है। वहीं, 5 साल की आवर्ती जमा ब्याज दर में 30 बीपीएस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

हालांकि, पीपीएफ, एनएससी, किसान विकास पत्र, वरिष्ठ नागरिक योजना, सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।

अप्रैल तिमाही में हुई थी बढ़ोतरी: आपको बता दें कि अप्रैल से जून तक की तिमाही के दौरान राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) की ब्याज दर में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई थी। इस योजना के लिए 7.7% ब्याज मिलता है, जो पहले 7% था। बालिकाओं के लिए बचत योजना सुकन्या समृद्धि की ब्याज 7.6% से बढ़ाकर 8% किया गया था। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए ब्याज दर 8% से बढ़ाकर 8.2% और किसान विकास पत्र के लिए 7.2% से बढ़ाकर 7.6% किया गया है।

किसान विकास पत्र अब 120 महीनों के बजाए 115 महीनों में मैच्योर होगा। लोक भविष्य निधि यानी पीपीएफ पर ब्याज 7.1% और बचत जमा पर 4% बरकरार रखा गया है। मासिक आय योजना पर ब्याज 0.3 प्रतिशत बढ़ाकर 7.4 प्रतिशत कर दिया गया है। बता दें स्मॉल सेविंग स्कीम्स के लिए ब्याज दरें में हर तिमाही संशोधित किए जाते हैं। इस पर फैसला वित्त मंत्रालय की ओर से लिया जाता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)