होम पूर्व चयनकर्ता सबा करीम ने संजू को दी बड़ी सलाह, जायसवाल और तिलक वर्मा से की तुलना

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 30, 2023 09:11 PM

पूर्व चयनकर्ता सबा करीम ने संजू को दी बड़ी सलाह, जायसवाल और तिलक वर्मा से की तुलना

पूर्व चयनकर्ता सबा करीम ने संजू को दी बड़ी सलाह, जायसवाल और तिलक वर्मा से की तुलना

पूर्व चयनकर्ता सबा करीम ने संजू को दी बड़ी सलाह, जायसवाल और तिलक वर्मा से की तुलना

भारतीय टीम जल्द ही वेस्टइंडीज के खिलाफ एक लंबे दौरे के लिए रवाना होने वाली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद भारतीय टीम एक महीने के लिए ब्रेक पर थी।

बीसीसीआई ने दो मैचों की टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा की है और इस टीम में कई ऐसे कई नाम हैं जो या तो वापसी करने में कामयाब हुए हैं या तो पहली बार टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। वनडे टीम में वापसी करने वाले सबसे प्रमुख नामों में से एक संजू सैमसन हैं। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों के चोट की वजह से बार होने से संजू सैमसन के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने का बेहतरीन मौका है। हालांकि, भारत के पूर्व चयनकर्ता सबा करीम को लगता है कि सैमसन अंतिम एकादश में अपनी जगह पक्की नहीं कर सकते।

न्यूज24 से बातचीत के दौरान सबा करीम ने कहा कि संजू सैमसन ने भारत के लिए लगातार बढ़िया प्रदर्शन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आईपीएल 2023 में संजू सैमसन उस तरह का परफॉर्मेंस नहीं कर सके जैसा यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा ने किया। हालांकि वह चाहते हैं कि संजू सैमसन अच्छा प्रदर्शन करे।ले किन दुर्भाग्य से उनकी निरंतरता की कमी के कारण उन्हें भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने में मदद नहीं मिली।

सबा करीम ने कहा, ''अब जबकि इस समय खिलाड़ी नहीं है। मैं संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में चाहता हूं, उसे खेलना चाहिए और नियमित रूप से प्रदर्शन करना चाहिए ताकि वह टीम में वर्तमान खिलाड़ियों को चुनौती दे सके। लेकिन दुर्भाग्य से संजू ऐसा करने में नाकामयाब रहे हैं।''

उन्होंने आगे कहा, ''अगर आईपीएल में देखे, उन्होंने बीच-बीच में अच्छा किया। मैं संजू सैमसन की बल्लेबाजी में वही नियमितता देखना चाहता हूं जो यशस्वी जयसवाल और तिलक वर्मा ने इस साल दिखाई है. वह अभी भी गायब है।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)