होम 6 गोल्ड मेडल जीते सी.एम.एस. छात्रों ने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 22, 2023 07:59 PM

6 गोल्ड मेडल जीते सी.एम.एस. छात्रों ने

6 गोल्ड मेडल जीते सी.एम.एस. छात्रों ने

6 गोल्ड मेडल जीते सी.एम.एस. छात्रों ने

लखनऊ, 22 जून। इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) के 6 मेधावी छात्रों सुखमनि कौर, ध्रुव दीक्षित, अनिकेत प्रकाश, आराध्या गुप्ता, आराध्या शर्मा एवं सिद्धार्थ नारायन ने 6 गोल्ड मेडल अर्जित कर लखनऊ का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। ओलम्पियाड का आयोजन साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन, नई दिल्ली द्वारा किया गया। इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में विभिन्न देशों के छात्रों ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने गणित विषय अपने ज्ञान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 6 स्वर्ण पदक अर्जित किया, साथ ही अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा की बदौलत आने वाले समय में विश्व पटल पर देश का नाम रोशन करने का संकेत दिया है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्र को आशीर्वाद देते हुए विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्या को धन्यवाद ज्ञापित किया है।वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)