होम डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के साथ लखनऊ जन विकास महासभा का नवा अंतर्राष्ट्रीय योग संपन्न हुआ

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 22, 2023 06:51 PM

डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के साथ लखनऊ जन विकास महासभा का नवा अंतर्राष्ट्रीय योग संपन्न हुआ

डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के साथ लखनऊ जन विकास महासभा का नवा अंतर्राष्ट्रीय योग संपन्न हुआ

डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के साथ लखनऊ जन विकास महासभा का  नवा अंतर्राष्ट्रीय योग संपन्न हुआ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सभागार में विश्वविद्यालय के छात्रों एवं स्टाफ तथा लखनऊ *जन विकास महासभा के योग साधकों द्वारा दोनों संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर का सफल संचालन आज प्रातः काल 6:00 बजे शुरू हुआ 

 जिसके अंतर्गत डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के द्वारा, हरिद्वार से आए हुए वरिष्ठ योग गुरु परम आदरणीय श्री दर्शन सिंह जी ने तथा डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय श्री मनीष गौड़ जी आदरणीय रजिस्ट्रार महोदय एवं वित्त नियंत्रक श्री जी पी सिंह जी  तथा डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ आर के सिंह जी के द्वारा उपरोक्त अवसर पर दीप प्रज्वलन कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया 

 जिसके अंतर्गत अनुलोम विलोम, कपालभाति, भस्तिका, शीतली प्राणायाम, मंडूक, गोमुख आसन, सेतु बंध आसान, सलभ आसन,  धनुरासन के साथ ही साथ  हास्य आसान कराए जाने का आनंद पतंजलि योगपीठ से आए हुए योग गुरु श्री राहुल कुमार के माध्यम से प्रत्येक उपस्थित योग साधकों को एवं विश्वविद्यालय के छात्रों तथा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम  स्टाफ के सदस्यों को भी योग का प्रशिक्षण दिया गया इसी के साथ ही साथ लखनऊ जन विकास महासभा के योग गुरु श्री विजयकांत श्रीवास्तव जी ने योग साधकों को यह गुरु मंत्र दिया कि यदि योग का पूरा लाभ हम सभी को उठाना है तो वह मन और विचार को शरीर के साथ जोड़कर ही योगासन करें तभी योग का पूरा फायदा मिलेगा अन्यथा नहीं  

 उपरोक्त अवसर पर लखनऊ जन विकास महासभा के अध्यक्ष श्री एस के वाजपेई जी, महामंत्री पंडित श्रीराम तिवारी जी कोषाध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता जी मंत्री श्री अजय यादव जी, वरिष्ठ योग साधक श्री कपिल गुप्ता जी, श्री आर पी गुप्ता जी, श्रीमती पियूष गुप्ता जी, श्री डीसी गुप्ता जी, श्रीमती प्रेमा भारती, श्रीमती दिशा तिवारी जी, श्रीमती शशि कटियार जी, श्री अरविंद गुप्ता जी, श्री नरेंद्र तिवारी जी, श्री रामस्वरूप जी, श्री दिनेश यादव जी, श्री आर पी गौतम जी, श्रीमती मनोरमा श्रीवास्तव, श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव जी, श्री राकेश सोनकर जी, श्रीमती राखी बाजपेई, श्रीमती सावित्री देवी, श्री ओम प्रकाश मिश्रा, श्री शैलेश शुक्ला, मास्टर सुभ तिवारी आदि भी अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में उपस्थित रहे 

 लखनऊ जन विकास महासभा, योग प्रकोष्ठ के संरक्षक श्री संतोष तिवारी जी ने बताया कि डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर का सफल संचालन जानकीपुरम विस्तार के क्षेत्र में रहने वाली आम जनता के लिए किया है जिसके अंतर्गत दूरदराज से आए हुए योग साधकों एवं विश्वविद्यालय के छात्रों को योग प्रशिक्षण देने के साथ ही साथ उन्हें प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को योग के प्रति प्रेरित करने के लिए भी योग गुरु द्वारा बताया गया एवं अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर के समापन के पश्चात प्रत्येक योग साधकों को स्वा अल्पाहार का वितरण भी डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कराया गया

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)