होम UN मुख्यालय में योग सत्र का PM मोदी ने किया नेतृत्व, बोले- भारत से आता है योग

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 21, 2023 10:58 PM

UN मुख्यालय में योग सत्र का PM मोदी ने किया नेतृत्व, बोले- भारत से आता है योग

UN मुख्यालय में योग सत्र का PM मोदी ने किया नेतृत्व, बोले- भारत से आता है योग

UN मुख्यालय में योग सत्र का PM मोदी ने किया नेतृत्व, बोले- भारत से आता है योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि लगभग 9 साल पहले यहीं पर संयुक्त राष्ट्र मुझे 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव करने का सम्मान मिला। उन्होंने कहा, 'न्यूयॉर्क मैं आप सभी को देखकर प्रसन्न हूं और यहां पर आने के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं। मुझे बताया गया कि आज यहां लगभग हर राष्ट्रीयता का प्रतिनिधित्व है। योग का अर्थ है जोड़ना, इसलिए आप एक साथ आ रहे हैं। यह योग के दूसरे रूप की अभिव्यक्ति है।'

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग दिवस कार्यक्रम के दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। एक योग सत्र में अलग-अलग देशों को लोगों के शामिल होने से जुड़ा यह रिकॉर्ड है। राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर गए हैं। इसके पहले चरण में न्यूयॉर्क आए मोदी ने नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऐतिहासिक समारोह का नेतृत्व किया। इसमें संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों, राजनयिकों और जानीमानी हस्तियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित योग सत्र ने सर्वाधिक देशों की नागरिकता वाले लोगों की सहभागिता के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

पीएम मोदी बोले- योग भारत से आता है और...
पीएम मोदी ने कहा, 'पिछले साल, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने के भारत के प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए पूरी दुनिया एक साथ आई थी। बाजरा एक सुपरफूड है। वे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं।' उन्होंने कहा कि योग भारत से आता है। सभी प्राचीन भारतीय परंपराओं की तरह यह भी जीवंत और गतिशील है। योग जीवन का एक तरीका है। ये विचारों और कार्यों में सावधानी बरतने का एक तरीका है। ये स्वयं के साथ, दूसरों के साथ और प्रकृति के साथ सद्भाव से जीने का तरीका है।

कार्यक्रम में भाग लेने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
पीएम मोदी की अगुवाई में आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर उत्साह से सराबोर नजर आए। योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रवेश द्वार के बाहर बड़ी संख्या में भारतवंशी के साथ-साथ अन्य देशों के लोगों की लंबी कतार लग गई। बिना पास के अंदर जाने की उम्मीद में पहुंचे कई लोग निराश ही रह गए। न्यूजर्सी से ट्रेन से न्यूयॉर्क आए मधुसूदन ने कहा, 'मैंने चांस लिया, लेकिन यह ठीक है। योग के लिए इतनी उत्साही भीड़ देखकर अच्छा लगा।' कार्यक्रम में मोदी की मौजूदगी से बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी कार्यक्रम स्थल पर आए हैं। ज्यादातर लोग बस और ट्रेन से यहां पहुंचे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)