होम केजरीवाल सरकार ने 2,026 नई इलेक्ट्रिक बसों के दिए ऑर्डर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 20, 2023 10:13 PM

केजरीवाल सरकार ने 2,026 नई इलेक्ट्रिक बसों के दिए ऑर्डर

केजरीवाल सरकार ने 2,026 नई इलेक्ट्रिक बसों के दिए ऑर्डर

केजरीवाल सरकार ने 2,026 नई इलेक्ट्रिक बसों के दिए ऑर्डर

दिल्ली में यात्रियों को सफर करने में अब और भी सुविधा होगी। दिल्ली सरकार ने 2,026 नई इलेक्ट्रिक बसों को बाड़े में शामिल करने के ऑर्डर दिये हैं। यह बसें दिसंबर 2025 तक बाड़े में शामिल कर ली जाएंगी।

ऐसी उम्मीद है कि 100 बसों की पहली खेप इसी साल सितंबर महीने में मिल जाएगी। देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक बस निर्माता कंपनियों में से एक PMI Electro ने ऐलान किया है कि वो नौ मीटर लंबी 728 इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली ट्रांसपोर्टर कॉरपेशन और परिवहन विभाग को देगी। इसके अलावा 12 मीटर लंबी 570 बसें भी परिवहन विभाग को दी जाएंगी।

बयान के मुताबिक, यह 2,026 बसें दिल्ली में अगले 12 साल तक 14.50 लाख टन CO2 बचाएंगी। PMI Electro के अध्यक्ष ने कहा कि कंपनी इन बसों के नियमित तौर पर मेन्टेनेंस को लेकर दिल्ली सरकार की मदद करेगी ताकि डाउनटाइम शून्य रहे। बयान में बताया गया है कि डीएमआरसी के ऑर्डर पर 100 बसें दी गई हैं जो इस वक्त दिल्ली में चल रही हैं।

इन बसों को खास तकनीक के आधार पर बनाया गया है। यह बेहतरीन परफॉमेंस, यात्रियों की सुरक्षा और आरामदायक सफर के लिए बेहतर हैं। इन बसों में सुरक्षा के कई तरह के उपकरण लगे रहते हैं। इनमें रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम और सीसीटीवी यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं। इसके अलावा दिव्यांग यात्रियों के लिए ऑटोमैटिक व्हीलचेयर रैंप लगे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अऱविंद केजरीवाल कई बार कह चुके हैं कि साल 2025 के खत्म होते-होते दिल्ली की सड़कों पर 10 हजार बसें होंगी और इनमें से 80 फीसदी इलेक्ट्रिक बसें होंगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)