होम इंग्लैण्ड एवं कैनडा के छः विश्वविद्यालयों में पढ़ाई हेतु ओजस का चयन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 20, 2023 08:57 PM

इंग्लैण्ड एवं कैनडा के छः विश्वविद्यालयों में पढ़ाई हेतु ओजस का चयन

इंग्लैण्ड एवं कैनडा के छः विश्वविद्यालयों में पढ़ाई हेतु ओजस का चयन

इंग्लैण्ड एवं कैनडा के छः विश्वविद्यालयों में पढ़ाई हेतु ओजस का चयन

लखनऊ, 20 जून। सिटी मान्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कैम्ब्रिज सेक्शन के छात्र ओजस श्रीवास्तव का उच्चशिक्षा हेतु इंग्लैण्ड एवं कैनडा के छः विश्वविद्यालयों में चयन हुआ है। ओजस को उच्चशिक्षा हेतु इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी कालेज लंदन, यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम, यूनिवर्सिटी ऑफ इस्ट एग्लिया एवं यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर एवं कैनडा की यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलम्बिया एवं मैक्गिल यूनिवर्सिटी द्वारा आमन्त्रित किया गया है। ओजस ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 100 से अधिक छात्रों ने स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)