होम ईरान पर ट्रंप का नया वार, होर्मुज स्ट्रेट में लगाई बड़ी पाबंदी; US-Iran डील पर बढ़ा तनाव

समाचारविदेश Alert Star Digital Team May 28, 2026 08:23 PM

ईरान पर ट्रंप का नया वार, होर्मुज स्ट्रेट में लगाई बड़ी पाबंदी; US-Iran डील पर बढ़ा तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब और गहरा गया है। शांति समझौते पर बातचीत के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने तेहरान को एक और बड़ा झटका दिया है।

ईरान पर ट्रंप का नया वार, होर्मुज स्ट्रेट में लगाई बड़ी पाबंदी; US-Iran डील पर बढ़ा तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब और गहरा गया है। शांति समझौते पर बातचीत के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने तेहरान को एक और बड़ा झटका दिया है। अमेरिका ने ईरान की ‘पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी’ पर प्रतिबंध लगाते हुए उसे स्पेशली डिजिग्नेटेड नेशनल्स (SDN) लिस्ट में शामिल कर दिया है।

होर्मुज स्ट्रेट की अथॉरिटी पर US का बड़ा एक्शन

अमेरिकी वित्त विभाग ने ईरान की उस संस्था पर कार्रवाई की है, जिसे हाल ही में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री यातायात की निगरानी के लिए बनाया गया था। अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (OFAC) ने आरोप लगाया कि यह अथॉरिटी व्यावसायिक जहाजों से अवैध शुल्क वसूल रही थी और सुरक्षित मार्ग देने के बदले जहाजों पर ईरानी निर्देश मानने का दबाव बना रही थी।

अमेरिका ने साफ चेतावनी दी है कि इस संस्था के साथ कारोबार या सहयोग करने वाली कंपनियों और व्यक्तियों पर भी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

अमेरिकी वित्त मंत्री ने ईरान पर साधा निशाना

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इस कार्रवाई को ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की रणनीति बताया। उन्होंने कहा, "वैश्विक समुद्री व्यापार से वसूली करने की ईरानी सेना की यह नई कोशिश दिखाती है कि ‘इकोनॉमिक फ्यूरी’ अभियान ने ईरानी शासन को आर्थिक रूप से हताश कर दिया है."

ईरान ने मई में बनाई थी नई अथॉरिटी

ईरान ने 18 मई को ‘पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी’ की स्थापना की थी। इसके बाद 20 मई को जारी बयान में कहा गया था कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले सभी जहाजों को ईरानी अधिकारियों के साथ समन्वय करना होगा और अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

इसी फैसले के बाद अमेरिका ने इसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार के लिए खतरा बताते हुए नई पाबंदी लगा दी।

ट्रंप बोले- “मुझे मध्यावधि चुनावों की परवाह नहीं”

व्हाइट हाउस में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को लग रहा था कि अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों के कारण वॉशिंगटन दबाव में आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला।

ट्रंप ने कहा, "उन्हें लगा कि वे मेरा इंतजार कर लेंगे. मुझे मध्यावधि चुनावों की परवाह नहीं है."

एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ने पर अड़े ट्रंप

ईरान के साथ जारी बातचीत को लेकर ट्रंप ने साफ संकेत दिया कि अमेरिका अभी मौजूदा प्रस्तावों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका आगे की कार्रवाई करेगा।

ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान को अपने एनरिच्ड यूरेनियम कार्यक्रम को खत्म करना होगा और इसके बदले किसी तरह की प्रतिबंध राहत नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा, "नहीं, बिल्कुल नहीं. प्रतिबंधों में कोई राहत नहीं मिलेगी. उन्हें अपना एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ना ही होगा."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)