होम ‘अब खुद लौट जाओ अपने देश’, अमित शाह की घुसपैठियों को खुली चेतावनी, बंगाल बॉर्डर पर बड़ा फैसला

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team May 28, 2026 08:05 PM

‘अब खुद लौट जाओ अपने देश’, अमित शाह की घुसपैठियों को खुली चेतावनी, बंगाल बॉर्डर पर बड़ा फैसला

भारत-बांग्लादेश सीमा को लेकर पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) को चौकियां बनाने और कंटीले तारों की बाड़ लगाने के लिए सैकड़ों हेक्टेयर जमीन सौंप दी है।

‘अब खुद लौट जाओ अपने देश’, अमित शाह की घुसपैठियों को खुली चेतावनी, बंगाल बॉर्डर पर बड़ा फैसला

भारत-बांग्लादेश सीमा को लेकर पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। राज्य सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) को चौकियां बनाने और कंटीले तारों की बाड़ लगाने के लिए सैकड़ों हेक्टेयर जमीन सौंप दी है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठ को लेकर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जो लोग अवैध रूप से भारत में हैं, वे समय रहते अपने देश लौट जाएं।

7 दिनों में BSF को सौंप दी गई 600 हेक्टेयर जमीन

गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार (28 मई 2026) को कहा कि पश्चिम बंगाल में नई बीजेपी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद बेहद तेजी से काम किया है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश सीमा पर बाड़बंदी मजबूत करने के लिए केवल सात दिनों के भीतर BSF को 600 हेक्टेयर भूमि सौंप दी गई।

अमित शाह ने कहा, "हमने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि यदि आप हमें सत्ता सौंपते हैं तो हम कुछ ही दिनों के भीतर बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने का काम शुरू कर देंगे."

चिकन नेक इलाके की जमीन भी केंद्र को सौंपी गई

गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सराहना करते हुए कहा कि रणनीतिक रूप से बेहद अहम चिकन नेक क्षेत्र में भी 121 हेक्टेयर जमीन केंद्र सरकार को दी गई है।

उन्होंने कहा, "मैं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को महज सात दिनों के भीतर बीएसएफ को 600 हेक्टेयर भूमि सौंपने के लिए बधाई देना चाहता हूं. चिकन नेक क्षेत्र में 121 हेक्टेयर भूमि भी केंद्र सरकार को सौंप दी गई है."

‘घुसपैठिए खुद लौटने लगे’, अमित शाह का दावा

अमित शाह ने इस फैसले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए दावा किया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ में कमी आई है।

उन्होंने कहा, "पहले ममता बनर्जी के शासनकाल में हर दिन घुसपैठ होती थी, लेकिन अब घुसपैठिए खुद ही वापस लौटने लगे हैं. मैं घुसपैठियों से कहना चाहता हूं कि समय रहते खुद से अपने देश वापस लौट जाओ."

बंगाल चुनाव जीत का भी किया जिक्र

अपने संबोधन में अमित शाह ने हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार को निर्णायक रूप से हराया है।

गृह मंत्री ने कहा, "आज बीजेपी देश के 80 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में शासन कर रही है. हाल ही में बंगाल में चुनाव हुए, जहां दीदी की सरकार पूरी तरह से साफ हो गई."

‘गंगा क्षेत्र में लहरा रहा बीजेपी का भगवा झंडा’

अमित शाह ने दावा किया कि उत्तराखंड से लेकर गंगासागर तक पूरे गंगा क्षेत्र में बीजेपी का प्रभाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का भगवा झंडा अब पूरे क्षेत्र में लहरा रहा है।

यह बयान अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर दौरे के दौरान दिया, जहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें पेयजल योजनाएं, आंगनबाड़ी केंद्र और ग्राम विकास से जुड़ी परियोजनाएं शामिल थीं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)