होम ट्रंप की AI वॉर पोस्ट से मचा हड़कंप! ईरान पर हमले का नक्शा शेयर कर दी खुली चेतावनी, बोले- ‘अब नहीं माना तो कुछ नहीं बचेगा’

समाचारविदेश Alert Star Digital Team May 18, 2026 07:00 PM

ट्रंप की AI वॉर पोस्ट से मचा हड़कंप! ईरान पर हमले का नक्शा शेयर कर दी खुली चेतावनी, बोले- ‘अब नहीं माना तो कुछ नहीं बचेगा’

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर कई AI-जनरेटेड तस्वीरें और वीडियो साझा कर नया विवाद खड़ा कर दिया है।

ट्रंप की AI वॉर पोस्ट से मचा हड़कंप! ईरान पर हमले का नक्शा शेयर कर दी खुली चेतावनी, बोले- ‘अब नहीं माना तो कुछ नहीं बचेगा’

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर कई AI-जनरेटेड तस्वीरें और वीडियो साझा कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। ट्रंप ने अपने प्लेटफॉर्म Truth Social पर कुछ घंटों के भीतर 20 से ज्यादा पोस्ट शेयर किए, जिनमें अमेरिकी सैन्य ताकत, मिसाइल हमले और युद्ध जैसी तस्वीरें दिखाई गईं।

इन पोस्ट्स में सबसे ज्यादा चर्चा उस तस्वीर की हो रही है, जिसमें ईरान का नक्शा दिखाया गया है और उसके ऊपर अमेरिकी झंडा लगाया गया है। तस्वीर में अलग-अलग दिशाओं से ईरान की ओर तीर भी दिखाए गए हैं। सोशल मीडिया पर इसे ईरान को दी गई सीधी चेतावनी माना जा रहा है।

“BYE BYE Fast Boats” पोस्ट से बढ़ी हलचल

ट्रंप द्वारा साझा की गई अन्य तस्वीरों में अमेरिकी ड्रोन को ईरानी तेज रफ्तार नौकाओं पर हमला करते हुए दिखाया गया। एक तस्वीर के साथ “BYE BYE, Fast boats” कैप्शन भी लिखा गया था, जिसने सोशल मीडिया पर बहस और तेज कर दी।

इसके अलावा एक वीडियो में अमेरिकी युद्धपोत को ईरानी विमान पर हमला करते हुए दिखाया गया। वीडियो में ट्रंप भी नजर आए, जहां वह टेबल पर टैप करते हुए “बा बा बा... फायर, बूम” कहते दिखाई दिए।

“समय तेजी से निकल रहा है”, ट्रंप की बड़ी चेतावनी

ट्रंप ने “Space Force” कैप्शन वाली एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें उन्हें अंतरिक्ष में सैटेलाइट्स के बीच दिखाया गया। दूसरी तस्वीर में वह एक स्पेसक्राफ्ट के कंट्रोल बटन दबाते दिखाई दिए, जबकि पीछे मिसाइल हमलों और विस्फोटों जैसी तस्वीरें मौजूद थीं।

इन पोस्ट्स से पहले ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि उसे जल्द शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने Truth Social पर लिखा, “ईरान के लिए समय तेजी से निकल रहा है. उन्हें बहुत तेजी से कदम उठाने होंगे, वरना उनके पास कुछ नहीं बचेगा , "TIME IS OF THE ESSENCE!”"

होर्मुज़ संकट से बढ़ी दुनिया की चिंता

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव ने मिडिल ईस्ट की स्थिति को और गंभीर बना दिया है। 28 फरवरी से अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद शुरू हुए संघर्ष को समाप्त करने की कोशिशें अब तक सफल नहीं हो सकी हैं।

इस तनाव का असर रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर भी दिखाई दे रहा है। यहां लगभग नाकेबंदी जैसी स्थिति बनने की बात कही जा रही है। सामान्य हालात में दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल निर्यात इसी समुद्री मार्ग से गुजरता है, जिसके कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही है।

इजरायल-लेबनान तनाव ने बढ़ाई मुश्किलें

मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष का असर अब पड़ोसी देशों तक पहुंच गया है। इजरायल और लेबनान के बीच हिंसक टकराव तेज हो गया है। ईरान समर्थित हिज्बूल्लाह ने संकेत दिए हैं कि लेबनान में स्थायी युद्धविराम के बिना किसी व्यापक शांति समझौते पर आगे बढ़ना मुश्किल होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ईरान द्वारा उनकी शर्तों को स्वीकार न किए जाने से नाराज बताए जा रहे हैं, जिससे कूटनीतिक तनाव और बढ़ गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)