होम पार्क सर्कस हिंसा के बाद CM शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश! बोले- पुलिस पर हाथ उठाया तो मिलेगी कड़ी सजा
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में हुए हिंसक प्रदर्शन और पुलिस पर पत्थरबाजी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में हुए हिंसक प्रदर्शन और पुलिस पर पत्थरबाजी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार 18 मई 2026 को घटनास्थल पहुंचकर उन्होंने उपद्रवियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमलोग यह समाज विरोधी और देश विरोधी गतिविधियों को होने की अनुमति नहीं देंगे. पुलिस मंत्री और होम मिनिस्टर के तौर पर मैं आखिरी वॉर्निंग दे रहा हूं, अगर इसके बाद किसी ने एक बार भी पुलिस पर हाथ उठाया, तो उसको सजा जरूर मिलेगी.”
दरअसल, रविवार 17 मई 2026 को कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति हिंसक हो गई थी। प्रदर्शन के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के तीन जवानों समेत करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद कार्रवाई करते हुए कम से कम 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।
घटना के अगले दिन मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा, “अब आप लोग अपने कान खोलकर सुन लें. इसके बाद किसी ने ऐसा काम किया, तो मुझसे खराब पुलिस मंत्री कोई नहीं होगा. अब वो दिन हवा हो गए, जब पुलिस घायल होती थी और पुलिस मंत्री एसी कमरे में बैठकर देखता था.”
मुख्यमंत्री के इस बयान को राज्य सरकार की सख्त कानून-व्यवस्था नीति के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कश्मीर में पहले होने वाली पत्थरबाजी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “कभी कश्मीर में भी पत्थरबाजी होती थी, लेकिन जब भारत सरकार ने धारा 370 और 35A को हटाया, तब से वहां भी पत्थरबाजी खत्म हो गई. अब वहां ऐसा कुछ नहीं होता है.”
उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में भी कुछ लोगों को लगने लगा था कि सरकार और पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकती, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, पुलिस अब बिना डर के कानूनी कार्रवाई कर रही है और राज्य में गुंडागर्दी खत्म करने के लिए पूरी सख्ती बरती जाएगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।