होम शपथ लेते ही सतीशन का बड़ा दांव! महिलाओं को फ्री बस यात्रा, ASHA वर्कर्स की सैलरी बढ़ाकर दिया बड़ा तोहफा

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team May 18, 2026 06:46 PM

शपथ लेते ही सतीशन का बड़ा दांव! महिलाओं को फ्री बस यात्रा, ASHA वर्कर्स की सैलरी बढ़ाकर दिया बड़ा तोहफा

केरल के नए मुख्यमंत्री VD Satheesan ने सोमवार 18 मई को पद की शपथ लेने के तुरंत बाद राज्य की जनता के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर दीं। नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं, बुजुर्गों, आशा वर्कर्स और आंगनवाड़ी कर्मचारियों को राहत देने वाले फैसले लिए गए।

शपथ लेते ही सतीशन का बड़ा दांव! महिलाओं को फ्री बस यात्रा, ASHA वर्कर्स की सैलरी बढ़ाकर दिया बड़ा तोहफा

केरल के नए मुख्यमंत्री VD Satheesan ने सोमवार 18 मई को पद की शपथ लेने के तुरंत बाद राज्य की जनता के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर दीं। नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं, बुजुर्गों, आशा वर्कर्स और आंगनवाड़ी कर्मचारियों को राहत देने वाले फैसले लिए गए। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस नेता Rahul Gandhi भी मौजूद रहे।

महिलाओं के लिए मुफ्त KSRTC बस यात्रा का ऐलान

यूडीएफ सरकार ने सबसे बड़ा फैसला लेते हुए महिलाओं के लिए केएसआरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। हालांकि, इस योजना के विस्तृत दिशा-निर्देश बाद में जारी किए जाएंगे। सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक राहत देने के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।

बुजुर्गों के लिए बनेगा अलग विभाग

मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने कैबिनेट बैठक के बाद बताया कि राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग विभाग बनाने का फैसला लिया है। उन्होंने इसे देश में अपनी तरह की पहली पहल बताया।

अपने फैसले पर बोलते हुए सतीशन ने कहा, "किसी समाज का मूल्यांकन इस बात से होता है कि वह अपने बुजुर्ग नागरिकों के साथ कैसा व्यवहार करता है. वरिष्ठ नागरिकों की सम्मानजनक देखभाल सुनिश्चित करके केरल को एक आदर्श सभ्य समाज बनना चाहिए."

ASHA वर्कर्स के मानदेय में 3 हजार रुपये की बढ़ोतरी

नई सरकार ने लंबे समय से आंदोलन कर रही आशा वर्कर्स को भी बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सचिवालय के सामने चले आंदोलन के दौरान किए गए वादे को पूरा करते हुए सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 3,000 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

आंगनवाड़ी और स्कूल कर्मचारियों को भी राहत

सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों, स्कूलों में काम करने वाले रसोइया कर्मचारियों, प्री-प्राइमरी शिक्षकों और आया के मानदेय में भी 1,000 रुपये प्रतिमाह बढ़ाने का फैसला लिया है। इस फैसले से राज्य के हजारों कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

कांग्रेस ने इन फैसलों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "केरलम की जनता के लिए सौगात.

KSRTC बसों में महिलाओं के लिए फ्री बस सफर.
ASHA वर्कर्स के मानदेय में 3,000 रुपए की बढ़ोतरी.
आंगनवाड़ी वर्कर्स, प्री-प्राइमरी टीचर, कुकिंग स्टाफ और हेल्पर के वेतन में 1,000 रुपए की बढ़ोतरी.
सीनियर सिटिजन के लिए एक खास मिनिस्ट्री बनाई जाएगी.
हम जो कहते हैं, वो कर दिखाते हैं. हम है कांग्रेस."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)