होम चुनाव आयोग को एक दिन हमारा सामना करना ही होगा, बेंगलुरु में राहुल गांधी का तीखा हमला, वोट चोरी पर उठाए गंभीर सवाल

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Aug 8, 2025 04:27 PM

चुनाव आयोग को एक दिन हमारा सामना करना ही होगा, बेंगलुरु में राहुल गांधी का तीखा हमला, वोट चोरी पर उठाए गंभीर सवाल

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर सीधे आरोप लगाते हुए दावा किया कि बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट के महादेवापुरा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से ज्यादा वोटों की "चोरी" हुई है।

चुनाव आयोग को एक दिन हमारा सामना करना ही होगा, बेंगलुरु में राहुल गांधी का तीखा हमला, वोट चोरी पर उठाए गंभीर सवाल

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर सीधे आरोप लगाते हुए दावा किया कि बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट के महादेवापुरा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से ज्यादा वोटों की "चोरी" हुई है। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ लोकतंत्र बल्कि संविधान पर भी सीधा हमला है और इसे गंभीर आपराधिक कृत्य मानते हुए राज्य सरकार को तुरंत जांच शुरू करनी चाहिए।

“एक न एक दिन चुनाव आयोग को हमारा सामना करना ही पड़ेगा”

फ्रीडम पार्क में आयोजित ‘मतदाता अधिकार रैली’ में राहुल गांधी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा,
“चुनाव आयोग के हर अधिकारी और इलेक्शन कमिश्नर को यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि एक न एक दिन आपको हमारा सामना करना होगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ एक विधानसभा सीट की जांच में छह महीने लगाए हैं, लेकिन अगर आयोग ने जरूरी डेटा नहीं दिया, तो बाकी सीटों पर भी इसी तरह सच्चाई उजागर की जाएगी।

महादेवापुरा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का दावा

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महादेवापुरा विधानसभा क्षेत्र में फर्जी वोटरों को जोड़ने के लिए पांच तरीके अपनाए गए:

  • 11,965 डुप्लीकेट वोटर
  • 40,009 अवैध पते
  • 10,452 वोटर एक ही पते पर
  • 4,132 गलत फोटो के साथ नामांकन
  • 33,692 वोटरों को फॉर्म-6 का दुरुपयोग कर जोड़ा गया

कुल मिलाकर, उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग और बीजेपी की मिलीभगत से 1,00,250 फर्जी वोट दर्ज किए गए हैं।

“हमारा डेटा अपराध का सबूत है”

राहुल ने कहा,
“हमने हर एक नाम को चेक किया, लाखों फोटो से मिलान किया। कई घरों में 40 से 50 वोटर रजिस्टर हैं लेकिन असल में वहां कोई नहीं रहता। कई ऐसे घर बीजेपी नेताओं के हैं। एक ही वोटर चार पोलिंग बूथ पर वोट डाल रहा है।”

 

उन्होंने यह भी बताया कि करीब 40 हजार वोटर ऐसे हैं जिनका कोई पता नहीं, जबकि हजारों बल्क वोटर एक ही पते पर दर्ज हैं।

मोदी सरकार पर निशाना: “25 सीटों से बने प्रधानमंत्री”

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला करते हुए कहा,
“पीएम मोदी 25 सीटों के अंतर से प्रधानमंत्री हैं। ये सीटें 33 हजार से कम वोटों से जीती गई हैं।”
उन्होंने चुनाव आयोग से पिछले दस साल की वोटर लिस्ट, मतदान से जुड़ी वीडियोग्राफी और डेटा सार्वजनिक करने की मांग की और कहा कि अगर यह डेटा कांग्रेस को दिया जाए, तो वे पूरे देश में हुए फर्जीवाड़े को साबित कर सकते हैं।

रैली का माहौल और कार्यकर्ताओं का जोश

फ्रीडम पार्क में सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। जगह-जगह लगे होर्डिंग्स में चुनाव आयोग से सवाल पूछे जा रहे थे। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, रणदीप सुरजेवाला और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं में चुनाव आयोग के खिलाफ गुस्सा भी देखने को मिला। कई युवाओं ने कन्नड़ भाषा में "वोट चोरी बंद करो" के नारे लगाए। एक स्थानीय कार्यकर्ता ने कहा, “अगर यह अपराध है तो सरकार को जांच कर आरोपियों पर मामला दर्ज करना चाहिए।”

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)