होम जानिए भाजपा सांसद अरुण सागर ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर शाहजहांपुर के विकास के लिए क्या की चर्चा

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्लीउत्तराखंड Alert Star Digital Team Aug 7, 2025 05:51 PM

जानिए भाजपा सांसद अरुण सागर ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर शाहजहांपुर के विकास के लिए क्या की चर्चा

सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में देश का रक्षा मंत्रालय मजबूत हुआ है।

जानिए भाजपा सांसद अरुण सागर ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर शाहजहांपुर के विकास के लिए क्या की चर्चा

New Delhi  सांसद अरुण सागर ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने शाहजहांपुर लोकसभा में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। सांसद ने रक्षामंत्री से जनपद शाहजहांपुर में रक्षा पहलों को बढ़ावा देने के लिए एनसीसी विस्तार योजना, रक्षा उत्पादन निर्यात संवर्धन नीति के साथ सैनिक कल्याण योजना को प्रभावी ढंग से लागू किए जाने की मांग की। रक्षामंत्री ने सांसद को उनकी मांगो पर विचार करने का आश्वासन दिया है। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में देश का रक्षा मंत्रालय मजबूत हुआ है। 

सांसद ने बताया कि भाजपा सरकार आने के बाद से देश में रक्षा मंत्रालय को मजबूत करने का काम किया गया है। रक्षा उपकरणों को बड़े स्तर पर देश में बनवाना शुरू किया गया। सरकार रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान और विकास, नवाचार, और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। रक्षा पहलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार निजी क्षेत्र को रक्षा क्षेत्र में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, जिसमें छोटे और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) भी शामिल हैं। भाजपा सरकार में अन्य देशों के साथ रक्षा सहयोग को बढ़ावा दे रही है, जिसमें संयुक्त अनुसंधान और विकास और रक्षा उपकरणों का निर्यात शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार और निजी क्षेत्र दोनों मिलकर एक मजबूत सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देते हैं, जहां सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है और सभी स्तरों पर इसका पालन किया जा रहा है। मेक इन इंडिया रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार की एक प्रमुख पहल है। सांसद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व सभी क्षेत्रों को मजबूत किया गया है। सबसे अहम बात ये है कि स्वदेशीकरण अपनाकर देश के नागरिकों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है और साथ ही उनके लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाया गया है। जिसका सीधा लाभ नागरिकों को मिल रहा है। 

सांसद ने कहा कि उनके द्वारा जनपद की तमाम समस्याओं को सरकार के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जा रहा है। कई ऐसी समस्याएं हैं जिनका निस्तारण करा दिया गया है। उम्मीद है कि उनके द्वारा जो सुझाव दिए गए हैं उन पर भी जरूर विचार किया जाएगा |

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)