होम चुनाव आयोग का राहुल गांधी को सख्त जवाब: अगर आरोप सही हैं तो शपथपत्र पर दस्तखत करें, वरना गलत जानकारी फैलाना बंद करें

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 7, 2025 04:02 PM

चुनाव आयोग का राहुल गांधी को सख्त जवाब: अगर आरोप सही हैं तो शपथपत्र पर दस्तखत करें, वरना गलत जानकारी फैलाना बंद करें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद अब आयोग की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि कर्नाटक में एक लाख से अधिक वोटों की चोरी हुई है और चुनाव आयोग इस गड़बड़ी में बीजेपी के साथ मिला हुआ है।

चुनाव आयोग का राहुल गांधी को सख्त जवाब: अगर आरोप सही हैं तो शपथपत्र पर दस्तखत करें, वरना गलत जानकारी फैलाना बंद करें

नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद अब आयोग की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि कर्नाटक में एक लाख से अधिक वोटों की चोरी हुई है और चुनाव आयोग इस गड़बड़ी में बीजेपी के साथ मिला हुआ है। आयोग ने इन आरोपों पर राहुल से औपचारिक रूप से शपथ पत्र पर साइन करने को कहा है, जिससे इन दावों की वैधता की जांच की जा सके।

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, "कर्नाटक में एक लाख से ज्यादा फर्जी वोट जुड़े हैं और चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिलकर इसमें शामिल है।" अब चुनाव आयोग ने इस बयान को गंभीरता से लेते हुए राहुल गांधी को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि यदि उनके पास अपात्र या फर्जी मतदाताओं के नाम हैं, तो उन्हें मतदाता पंजीकरण नियम 1960 के नियम 20(3)(बी) के तहत शपथपत्र पर साइन करके संबंधित जानकारी भेजनी होगी ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा भेजे गए पत्र में साफ लिखा गया है कि राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों को अगर शपथपूर्वक प्रमाणित नहीं किया गया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब तक राहुल गांधी ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, और पहले बुलाए जाने पर भी वह आयोग के सामने पेश नहीं हुए।

इससे पहले भी आयोग ने राहुल गांधी के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था। अब आयोग की यह प्रतिक्रिया एक तरह की चेतावनी के रूप में देखी जा रही है — या तो राहुल गांधी अपने आरोपों को शपथपूर्वक प्रमाणित करें या फिर इस तरह के "बिना आधार के आरोप" न लगाएं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)