होम पति गया गंगा स्नान करने, पीछे से पत्नी पड़ोसी के साथ हो गई फरार — कानपुर में सामने आई चौंकाने वाली कहानी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 7, 2025 03:54 PM

पति गया गंगा स्नान करने, पीछे से पत्नी पड़ोसी के साथ हो गई फरार — कानपुर में सामने आई चौंकाने वाली कहानी

उत्तर प्रदेश में रिश्तों की मर्यादा को तोड़ते प्रेम-प्रसंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कानपुर के शिवराजपुर से ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक गंगा स्नान के लिए घर से गया और पीछे उसकी पत्नी पड़ोसी के साथ फरार हो गई।

पति गया गंगा स्नान करने, पीछे से पत्नी पड़ोसी के साथ हो गई फरार — कानपुर में सामने आई चौंकाने वाली कहानी

कानपुर: उत्तर प्रदेश में रिश्तों की मर्यादा को तोड़ते प्रेम-प्रसंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कानपुर के शिवराजपुर से ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक गंगा स्नान के लिए घर से गया और पीछे उसकी पत्नी पड़ोसी के साथ फरार हो गई। महिला जाते-जाते घर की नकदी, जेवर और अपने बेटे को भी साथ ले गई। अब पीड़ित पति थाने के चक्कर काट रहा है और मदद की गुहार लगा रहा है।

पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी पत्नी का पड़ोस में रहने वाले दीपक नाम के युवक से प्रेम-संबंध था। जब वह गंगा स्नान के लिए गया, तो उसी दौरान दीपक उसके घर आया और पत्नी को बहला-फुसलाकर कार में लेकर फरार हो गया। महिला घर से 15 लाख रुपये की नगदी, कीमती जेवर और उनका बेटा भी साथ ले गई।

घर लौटने पर युवक को घर का नजारा देखकर झटका लगा। सामान बिखरा पड़ा था और न तो उसकी पत्नी थी, न बेटा। मोहल्ले वालों से पूछताछ करने पर उसे असलियत का पता चला। उन्होंने बताया कि महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई है।

पति ने इस घटना की लिखित शिकायत पुलिस थाने में दी है। उसका कहना है कि "मुझे अपने परिवार की जान को खतरा है, आरोपी दीपक ने मेरी पूरी जिंदगी उजाड़ दी है।"

फिलहाल पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है और जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में भरोसे की नींव को झकझोर कर रख दिया है। मोहल्ले में भी इस घटना की खूब चर्चा हो रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)