होम पासपोर्ट को लेकर बड़ी राहत: कोर्ट ने केजरीवाल को दी इजाजत, लेकिन एक शर्त के साथ

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Aug 7, 2025 03:57 PM

पासपोर्ट को लेकर बड़ी राहत: कोर्ट ने केजरीवाल को दी इजाजत, लेकिन एक शर्त के साथ

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पासपोर्ट नवीनीकरण की अनुमति मिल गई है। सुलतानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने उन्हें यह राहत जरूर दी, लेकिन एक अहम शर्त के साथ — अब वह बिना इजाजत देश से बाहर नहीं जा सकेंगे।

पासपोर्ट को लेकर बड़ी राहत: कोर्ट ने केजरीवाल को दी इजाजत, लेकिन एक शर्त के साथ

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पासपोर्ट नवीनीकरण की अनुमति मिल गई है। सुलतानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने उन्हें यह राहत जरूर दी, लेकिन एक अहम शर्त के साथ — अब वह बिना इजाजत देश से बाहर नहीं जा सकेंगे।

कोर्ट ने शर्त के साथ दी इजाजत

विशेष न्यायाधीश शुभम वर्मा ने बुधवार को सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि यदि अरविंद केजरीवाल विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो उन्हें पहले अदालत से अनुमति लेनी होगी। पासपोर्ट नवीनीकरण की अनुमति अदालत ने इसी शर्त पर दी है।

विदेश यात्रा की कठिनाइयों का दिया हवाला

केजरीवाल की ओर से पेश हुए वकील मदन सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अदालत में याचिका दायर कर कहा था कि वर्तमान में उनका पासपोर्ट नवीनीकरण आवश्यक है, क्योंकि विदेश यात्रा के दौरान उन्हें कानूनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

2014 के केस में हैं जमानत पर

गौरतलब है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव के समय अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अमेठी में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। यह केस अभी विचाराधीन है और केजरीवाल इस समय उसमें जमानत पर हैं।

कोर्ट के इस फैसले से केजरीवाल को राहत जरूर मिली है, लेकिन साथ ही यह संदेश भी गया है कि कानून के दायरे में रहकर ही कोई भी राजनीतिक शख्स विदेश यात्रा कर सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)