होम 41 साल की हो गई हूं, शादी करा दो.., परिवार से परेशान युवती पहुंची थाने, लगाए गंभीर आरोप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 2, 2026 07:56 PM

41 साल की हो गई हूं, शादी करा दो.., परिवार से परेशान युवती पहुंची थाने, लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के Prayagraj में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 41 वर्षीय युवती ने अपने ही परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सराय इनायत थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि उसके परिजन जानबूझकर उसकी शादी नहीं करा रहे हैं।

41 साल की हो गई हूं, शादी करा दो.., परिवार से परेशान युवती पहुंची थाने, लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के Prayagraj में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 41 वर्षीय युवती ने अपने ही परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सराय इनायत थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि उसके परिजन जानबूझकर उसकी शादी नहीं करा रहे हैं।

“41 साल की हो गई हूं, मैं शादी करना चाहती हूं”

युवती ने अपनी शिकायत में कहा, “मैं 41 साल की हो गई हूं, मैं शादी करना चाहती हूं लेकिन मेरे घर वाले शादी नहीं कर रहे हैं.” उसने अपने भाई और भाभी पर आरोप लगाया कि वे जानबूझकर हर रिश्ते को ठुकरा देते हैं और शादी के खर्च से बचने की कोशिश करते हैं।

परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

शिकायतकर्ता माधुरी पटेल ने अपने पिता, माता, भाई, भाभी और बहन पर मानसिक उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कोई रिश्ता आता है तो उसका भाई मना कर देता है और कहता है कि शादी में खर्च होगा।

जमीन अपने नाम, लेकिन शादी के खर्च से इनकार

युवती का आरोप है कि उसके भाई ने परिवार की जमीन अपने नाम करा ली है, लेकिन उसकी शादी के लिए खर्च उठाने से पीछे हट रहा है। उसने यह भी बताया कि परिवार के लोग उसे ही शादी न होने के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं।

“20 साल से अलग रह रही हूं”

अपनी शिकायत में युवती ने कहा कि वह पिछले 20 वर्षों से घर में अलग-थलग रह रही है। पारिवारिक कारणों से उसे अलग कर दिया गया है और उसके साथ गाली-गलौज तथा मारपीट की जाती है।

पुलिस से लगाई शादी कराने की गुहार

युवती ने पुलिस से अपील की है कि उसकी शादी किसी अच्छे व्यक्ति से करवाई जाए, ताकि वह सम्मानजनक जीवन जी सके। उसने यह भी आरोप लगाया कि परिवार न तो आर्थिक मदद करता है और न ही खाने-पीने की व्यवस्था करता है, जिसके कारण उसे खुद काम करके गुजारा करना पड़ रहा है।

मारपीट का भी आरोप, जांच में जुटी पुलिस

युवती ने यह भी कहा कि एक दिन परिवार के लोग उसके कमरे में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)