होम PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी ‘मेलोडी’ टॉफी, Video वायरल होते ही इंटरनेट पर छाई दोनों नेताओं की केमिस्ट्री

समाचारविदेशवायरल न्यूज़ Alert Star Digital Team May 20, 2026 02:19 PM

PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी ‘मेलोडी’ टॉफी, Video वायरल होते ही इंटरनेट पर छाई दोनों नेताओं की केमिस्ट्री

प्रधानमंत्री Narendra Modi के इटली दौरे का एक हल्का-फुल्का लेकिन चर्चित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं

PM मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी ‘मेलोडी’ टॉफी, Video वायरल होते ही इंटरनेट पर छाई दोनों नेताओं की केमिस्ट्री

प्रधानमंत्री Narendra Modi के इटली दौरे का एक हल्का-फुल्का लेकिन चर्चित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद दोनों नेताओं की मुस्कान और बातचीत ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

वीडियो खुद जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो में क्या हुआ?

जॉर्जिया मेलोनी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह कहती दिखाई देती हैं, "प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे बहुत अच्छा गिफ्ट दिया है, जो कि बहुत ही अच्छी टॉफी है."

इसके बाद पीएम मोदी मुस्कुराते हुए कहते हैं, "मेलोडी." यह सुनते ही दोनों नेता हंस पड़ते हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस पल को काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों नेताओं की दोस्ताना बॉन्डिंग की चर्चा कर रहे हैं।

डिनर मीटिंग के बाद कोलोसियम पहुंचे दोनों नेता

प्रधानमंत्री मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं। रोम पहुंचने के बाद उन्होंने जॉर्जिया मेलोनी के साथ डिनर मीटिंग की। इसके बाद दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक Colosseum का दौरा भी किया।

इस दौरान पीएम मोदी और मेलोनी एक ही कार में सफर करते नजर आए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर ‘कार डिप्लोमेसी’ की भी चर्चा शुरू हो गई।

पीएम मोदी ने भारत-इटली संबंधों पर कही ये बात

पीएम मोदी ने X पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "रोम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मेलोनी से डिनर पर मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद हमने प्रतिष्ठित कोलोसियम का दौरा किया. हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए. आज की हमारी वार्ता के लिए उत्सुक हूं, जिसमें हम भारत-इटली मित्रता को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा जारी रखेंगे."

मेलोनी ने कहा- ‘Welcome my friend’

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी के स्वागत में खास पोस्ट किया। उन्होंने कोलोसियम से पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "रोम में आपका स्वागत है, माई फ्रैंड."

दोनों नेताओं की यह मुलाकात और हल्के अंदाज में हुई बातचीत अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)