होम Nitin Nabin का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- 2029 में भी लाल किले से देश को संबोधित करेंगे PM मोदी

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Nov 23, 2026 07:07 PM

Nitin Nabin का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- 2029 में भी लाल किले से देश को संबोधित करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी 2029 में भी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे।

Nitin Nabin का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- 2029 में भी लाल किले से देश को संबोधित करेंगे PM मोदी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी 2029 में भी लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए नितिन नवीन ने कहा कि वे सपने देखते रहें, क्योंकि देश का युवा, किसान, महिलाएं, मजदूर और हर वर्ग मजबूती से प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है।

तेलंगाना के करीमनगर में आयोजित 'सेव डेमोक्रेसी, रिमूव एनार्की' पदयात्रा को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने राहुल गांधी के 'वोट चोरी' संबंधी आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि देश की जनता का समर्थन बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। उनके मुताबिक, करीमनगर की जनता ने भी अपने आशीर्वाद से इस भरोसे को साबित किया है।

राहुल गांधी के 13 करोड़ वोट कटने के दावे पर उठाए सवाल

नितिन नवीन ने राहुल गांधी के 13 करोड़ वोट कटने के दावे पर आंकड़ों का हवाला देते हुए सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 6 करोड़ से अधिक लोग अपना स्थान बदल चुके हैं और तेलंगाना में भी लाखों लोगों ने अपना वोट दूसरी जगह ट्रांसफर कराया है। ऐसे में उन्होंने सवाल किया कि क्या इन लोगों को दो अलग-अलग जगहों पर मतदान करने की अनुमति दी जानी चाहिए?

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि शेष 3 करोड़ लोगों के बारे में चुनाव आयोग ने 2003 में भी जानकारी जुटाई थी। उनके मुताबिक, इन लोगों का कोई स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं है और राहुल गांधी ऐसे ही लोगों के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं।

'घुसपैठियों के वोटों की वकालत करते हैं राहुल गांधी'

नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर घुसपैठियों के वोटों की वकालत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी घुसपैठियों के वोटों की वकालत करते हैं. इंडिया गठबंधन के लोग पूरी ताकत लगाने के बावजूद एक रामलीला मैदान नहीं भर पाए, जबकि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने 200 से अधिक स्थानों पर रामलीला मैदान से कहीं ज्यादा लोगों को एकत्र किया. विपक्ष ने अराजकता फैलाने का प्रयास किया, लेकिन बीजेपी को लोकतंत्र का आशीर्वाद मिल रहा है.'

उन्होंने कांग्रेस पर आपातकाल को लेकर भी निशाना साधा। नितिन नवीन ने कहा कि जिन लोगों ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी, वे आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं।

राहुल गांधी पर भारत का अपमान करने का आरोप

बीजेपी अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर देश के भीतर और विदेशों में भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी देश के भीतर और बाहर दोनों जगह भारत का अपमान करते हैं. वह हर जगह जाकर कहते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था संकट में है, जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था और विकास वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ रहे हैं. भारत फ्रैजाइल फाइव से निकलकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर खड़ा है.'

तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर भी बरसे नितिन नवीन

करीमनगर में अपने संबोधन के दौरान नितिन नवीन ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से जवाबदेही तय करने की बात कही।

नितिन नवीन ने कहा, ‘राज्य सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. बीजेपी कार्यकर्ता अब तेलंगाना सरकार को जवाबदेह ठहराएंगे. 2014 में देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना जनादेश दिया था और वह राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित सेवक बने. कांग्रेस ने कभी सेवक की अवधारणा को नहीं समझा. उसके लिए राजनीति सत्ता और विशेषाधिकार का माध्यम है, जबकि बीजेपी के लिए सत्ता व्यक्तिगत लाभ का नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है.’

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)