होम UP Election 2027: कांग्रेस ने घटाई सीटों की डिमांड! 181 से 145 पर आई बात, अखिलेश यादव के साथ 24 नवंबर को फिर बैठक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत तेज हो गई है। दोनों दलों के नेताओं के बीच 23 नवंबर को हुई बैठक में सीटों को लेकर चर्चा के साथ ही सूचियों का आदान-प्रदान भी हुआ।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत तेज हो गई है। दोनों दलों के नेताओं के बीच 23 नवंबर को हुई बैठक में सीटों को लेकर चर्चा के साथ ही सूचियों का आदान-प्रदान भी हुआ। सूत्रों के मुताबिक, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के बाद कांग्रेस ने अपनी सीटों की मांग कम कर दी है। पहले जहां कांग्रेस 181 सीटों पर दावा कर रही थी, वहीं अब 145 सीटों पर बातचीत करने का फैसला किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सपा के साथ बैठक के बाद कांग्रेस ने अपनी आंतरिक बैठक की। इसके बाद पार्टी की ओर से सीटों की एक सूची तैयार की गई, जिसे सपा को सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि इस सूची में 150 सीटें शामिल हैं।
कांग्रेस ने यह लिस्ट सपा सांसद राम गोपाल यादव को दी है। राम गोपाल यादव इसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने रखेंगे। इसके बाद 24 नवंबर को प्रस्तावित अगली बैठक में सूची में शामिल सीटों को लेकर विस्तार से चर्चा हो सकती है।
23 नवंबर को हुई सपा-कांग्रेस की बैठक में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी सीटों की सूची साझा की। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने उन विधानसभा सीटों का ब्योरा सपा को दिया है, जहां से वह चुनाव लड़ना चाहती है।
अब दोनों पार्टियां अपने-अपने स्तर पर इन सीटों का विश्लेषण करेंगी। कांग्रेस की ओर से जिन सीटों की मांग की गई है, उन पर सपा का क्या रुख रहता है, यह अगली बैठक में स्पष्ट हो सकता है। सीटों की संख्या और उनके चयन को लेकर दोनों दलों के बीच आगे बातचीत जारी रहेगी।
समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे को लेकर हुई बातचीत के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने बताया कि दोनों दलों के बीच चर्चा अगले दिन भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बैठक में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी राय रखी और नेतृत्व स्तर पर विस्तार से बातचीत हुई।
आराधना मिश्रा ने गठबंधन में आपसी सहमति और भरोसा कायम रहने की बात कही। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को फिर बैठक होगी, जिसमें सीट बंटवारे की आगे की प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि अगले तीन से चार दिनों के भीतर सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।