होम मुलायम सिंह यादव की जयंती पर अखिलेश का बड़ा संदेश, नाराज नेताओं की होगी घर वापसी! 2027 चुनाव से पहले बनाई नई रणनीति

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 23, 2026 07:16 PM

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर अखिलेश का बड़ा संदेश, नाराज नेताओं की होगी घर वापसी! 2027 चुनाव से पहले बनाई नई रणनीति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा संकेत दिया है। मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्होंने पुराने और नाराज नेताओं को फिर से पार्टी के साथ जोड़ने की बात कही।

मुलायम सिंह यादव की जयंती पर अखिलेश का बड़ा संदेश, नाराज नेताओं की होगी घर वापसी! 2027 चुनाव से पहले बनाई नई रणनीति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा संकेत दिया है। मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्होंने पुराने और नाराज नेताओं को फिर से पार्टी के साथ जोड़ने की बात कही। अखिलेश ने कहा कि वह नेताजी के दिखाए रास्ते पर चलकर रूठे हुए साथियों को मनाएंगे और समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों को एकजुट करेंगे।

नेताजी के रास्ते पर चलकर रूठों को मनाएंगे अखिलेश यादव

रविवार को मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर अखिलेश यादव ने पार्टी के पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लाने का संदेश दिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नेताजी ने जिस रास्ते पर चलकर समाज और प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया, उसी रास्ते पर आगे बढ़ा जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी का व्यवहार ऐसा था कि वह किसी के बुरे वक्त में उसका साथ नहीं छोड़ते थे। जो भी मदद के लिए उनके पास आता था, नेताजी उसकी यथासंभव सहायता करते थे और हमेशा लोगों को जोड़कर रखने का प्रयास करते थे।

नाराज और पुराने साथियों की होगी वापसी

सपा अध्यक्ष ने कहा कि वह भी मुलायम सिंह यादव की तरह समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने और सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि नेताजी हमेशा हर व्यक्ति को सम्मान देते थे और इसी परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि जो साथी नाराज होकर पार्टी से दूर चले गए हैं या पुराने साथी किसी वजह से छूट गए हैं, उन्हें फिर से बुलाया जाएगा। इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

मेधावी छात्रों को लैपटॉप देकर किया सम्मानित

मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर अखिलेश यादव ने लखनऊ, सैफई और कन्नौज समेत विभिन्न परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आगे भी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए लैपटॉप वितरण का कार्यक्रम जारी रखेगी।

गोरखपुर रोड शो में बच्चे की मौत पर भी बोले अखिलेश

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के रोड शो के दौरान 14 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले पर भी अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले से जुड़े एक हादसे का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि उस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा क्यों दर्ज नहीं किया गया।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि हादसे में मारे गए तीनों लोग PDA परिवार से थे और इसी वजह से उन्हें मुआवजा देने में भी भेदभाव किया गया। इस तरह उन्होंने इस मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)