होम सतुआ बाबा के चक्कर में न पड़ो..., माघ मेले में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने DM की लगाई क्लास, रोटी बनाने वाले वीडियो पर कसा तंज
3 जनवरी से शुरू होने वाले माघ मेले की तैयारियों की पोल तब खुल गई जब उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। संगम नोज पर अव्यवस्था और अधूरा काम देखकर उनका पारा चढ़ गया।
प्रयागराज: 3 जनवरी से शुरू होने वाले माघ मेले की तैयारियों की पोल तब खुल गई जब उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। संगम नोज पर अव्यवस्था और अधूरा काम देखकर उनका पारा चढ़ गया। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज के डीएम मनीष वर्मा को सबके सामने फटकार लगाई और उनके एक वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए तीखा तंज कसा।
निरीक्षण के दौरान जब डीएम मनीष वर्मा वहां पहुंचे, तो गाड़ी में बैठते समय डिप्टी सीएम ने उन्हें सबके सामने नसीहत दे डाली।
डिप्टी सीएम की नाराजगी की मुख्य वजह मेले की धीमी रफ्तार थी:
डिप्टी सीएम के कड़े तेवर और फटकार के बाद प्रशासन हरकत में आया। उनके जाने के बाद डीएम मनीष वर्मा ने खुद संगम नोज पर रुककर स्नान घाट का निरीक्षण किया और मातहत अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।