होम त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या में नस्लीय एंगल नहीं, देहरादून पुलिस का बड़ा दावा, बताई वारदात की असली वजह
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा (Angel Chakma) की हत्या के मामले में एक नया और अहम मोड़ आया है। अब तक जहां इसे नस्लीय भेदभाव (Racial Discrimination) और टिप्पणी से जुड़ा मामला माना जा रहा था,
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा (Angel Chakma) की हत्या के मामले में एक नया और अहम मोड़ आया है। अब तक जहां इसे नस्लीय भेदभाव (Racial Discrimination) और टिप्पणी से जुड़ा मामला माना जा रहा था, वहीं देहरादून पुलिस ने जांच के बाद इस थ्योरी को सिरे से खारिज कर दिया है।
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि यह हत्या नस्लीय विवाद का नतीजा नहीं थी।
पुलिस ने बताया कि घटना की शिकायत 24 घंटे बाद मिली थी। कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, एक आरोपी अभी फरार है और पुलिस को शक है कि वह नेपाल भाग गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतक छात्र के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात की। सीएम ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि:
जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में एमबीए (MBA) फाइनल ईयर के छात्र एंजेल चकमा 9 दिसंबर की शाम अपने भाई के साथ दुकान पर गए थे। आरोप है कि वहां नशे में धुत युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।