होम मामा राहुल से पहले भांजे के सिर सजेगा सेहरा, प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने की सगाई, गर्लफ्रेंड अवीवा संग 7 साल पुराना रिश्ता हुआ पक्का
गांधी परिवार में जल्द ही शहनाई बजने के आसार हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा (25) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई (Engagement) कर ली है।
नई दिल्ली: गांधी परिवार में जल्द ही शहनाई बजने के आसार हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा (25) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई (Engagement) कर ली है। खबरों के मुताबिक, यह सगाई समारोह बेहद निजी रखा गया था, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य ही शामिल हुए।
कौन हैं अवीवा बेग? फोटोग्राफी ने बढ़ाई नजदीकियां
रेहान की सगाई के बाद एक दिलचस्प चर्चा शुरू हो गई है। रेहान के मामा और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (55) अभी अविवाहित हैं। अक्सर रैलियों और इंटरव्यू में उनसे शादी को लेकर सवाल पूछे जाते रहे हैं। मई 2024 में रायबरेली की एक रैली में जब भीड़ ने शादी के नारे लगाए थे, तो राहुल ने हंसते हुए कहा था, "अब जल्दी करनी पड़ेगी." लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि मामा से पहले भांजे रेहान के सिर पर सेहरा बंधने वाला है।
फिलहाल, शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।