होम लुटेरी दुल्हन - शादी के 8 महीने बाद लाखों के गहने लेकर उड़ी, घर पर लटका मिला ताला
बुंदेलखंड के महोबा जिले में लुटेरी दुल्हन (Robber Bride) गिरोह का एक और सनसनीखेज कारनामा सामने आया है। शादी के अरमान सजाए एक युवक को दलालों के जरिए शादी करना इतना भारी पड़ा कि अब वह पुलिस के चक्कर काट रहा है।
महोबा: बुंदेलखंड के महोबा जिले में 'लुटेरी दुल्हन' (Robber Bride) गिरोह का एक और सनसनीखेज कारनामा सामने आया है। शादी के अरमान सजाए एक युवक को दलालों के जरिए शादी करना इतना भारी पड़ा कि अब वह पुलिस के चक्कर काट रहा है। 50 हजार रुपये देकर ब्याह कर लाई गई पत्नी महज 8 महीने बाद लाखों के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गई।
चरखारी तहसील के अस्थौन गांव के रहने वाले 35 वर्षीय पीड़ित रघुराज ने अपनी आपबीती एसपी को सुनाई है।
शादी के बाद दलालों का घर में दखल बढ़ा और वे निशा के संपर्क में रहे। विरोध करने पर रघुराज को धमकियां मिलीं। कुछ दिन पहले निशा ने मायके जाने की जिद की। रघुराज उसे छोड़ आया, लेकिन जब वह दोबारा उसे लेने ससुराल (नरसिंहपुर) पहुंचा, तो उसके होश उड़ गए।
रघुराज का आरोप है कि यह एक सोची-समझी साजिश थी। उसके पास दलालों को पैसे देने का वीडियो सबूत भी मौजूद है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक (SP) से मोबाइल सर्विलांस के जरिए दुल्हन को खोजने और ठगों पर कार्रवाई की मांग की है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।