होम आजम खान का दर्द छलका, बोले- हम मरेंगे तो कुछ कर के मरेंगे, जेल में बिताए साढ़े पांच सालों को किया याद
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने पार्टी के घोषणा पत्र जारी करने के कार्यक्रम को सबसे पहले संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने जेल के दिनों, परिवार पर आए मुश्किल वक्त और राजनीतिक संघर्ष का जिक्र करते हुए कई बड़ी बातें कहीं।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने पार्टी के घोषणा पत्र जारी करने के कार्यक्रम को सबसे पहले संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने जेल के दिनों, परिवार पर आए मुश्किल वक्त और राजनीतिक संघर्ष का जिक्र करते हुए कई बड़ी बातें कहीं। आजम खान ने कहा, "हम मरेंगे तो कुछ कर के मरेंगे. हम बड़े सख्त जान थे जो आपके सामने जिंदा खड़े हैं." उन्होंने बताया कि साढ़े पांच साल जेल की कोठरी में रहने का उनके दिल और दिमाग पर गहरा असर पड़ा है।
आजम खान ने कहा कि वह नफरत और घृणा के दौर से गुजरे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए बताया कि 50 साल तक नेताजी मुलायम सिंह यादव के साथ रहे और अब अखिलेश यादव के साथ हैं। सपा के घोषणा पत्र पर उन्होंने कहा कि यह महज मैनिफेस्टो नहीं है और न ही कोई आसमानी किताब है कि इसमें जो लिख दिया गया, केवल वही होगा। उन्होंने कहा कि जो बातें इसमें नहीं लिखी गई हैं, वे भी पूरी की जाएंगी।
अपने ऊपर हुए कथित जुल्मों का जिक्र करते हुए आजम खान ने कहा कि अगर कोई कमजोर इंसान होता तो इतना सब सहने के बाद जिंदा नहीं बचता। उन्होंने कहा, "मुझ पर जितने ज़ुल्म हुए हैं, कोई कमज़ोर इंसान होता, तो वह मर जाता. मैंने आधी सदी नेता जी के साथ गुज़ारी है. आपके सामने आधा जिंदा इंसान हूं."
आजम खान ने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग समाजवादी पार्टी का राजनीतिक खेल बिगाड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "हम वोट कटवा नहीं, वोट जुड़वा हैं."
ओवैसी पर निशाना साधते हुए आजम खान ने कहा कि कुछ लोग सपा की सरकार बनने से रोकना चाहते हैं। उनके मुताबिक, ऐसे लोग न तो खुद सरकार बना सकते हैं और न ही किसी दूसरी पार्टी की सरकार बनवा सकते हैं, बल्कि उनका मकसद दूसरों की सरकार बनने में बाधा डालना है।
आजम खान ने अपने संबोधन में जेल से रिहाई और इसके बाद ईडी की ओर से दोबारा गिरफ्तारी का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ बहुत जुल्म हुए और उनके साथ ऐसा बर्ताव किया गया, जैसा अंग्रेजों के दौर में भी लोगों के साथ शायद ही हुआ हो। उन्होंने कहा कि उन्हें तिल-तिल कर मारा गया।
आजम खान ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय उन्हें लगा था कि उनका और उनके बेटे का एनकाउंटर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उस दौरान पिता और बेटे को अलग-अलग गाड़ियों में ले जाया गया था। आजम खान के मुताबिक, वह बेटे के पास पहुंचे और उससे कहा कि हो सकता है कि अब दोनों की दोबारा मुलाकात न हो पाए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।