होम कानपुर में गूगल मैप टीम को चोर समझकर पीटा, पुलिस ने मौके पर बचाया
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में मंगलवार देर रात एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। साढ़ थाना क्षेत्र के मोहलिया गांव में गूगल मैप का डेटा सेव करने पहुंचे कर्मचारियों को ग्रामीणों ने चोर समझकर घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया।
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में मंगलवार देर रात एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। साढ़ थाना क्षेत्र के मोहलिया गांव में गूगल मैप का डेटा सेव करने पहुंचे कर्मचारियों को ग्रामीणों ने चोर समझकर घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। दरअसल, इलाके में सक्रिय कच्छा-बनियान गैंग की वजह से लोग पहले से ही दहशत में थे।
पिछले चार दिनों से साढ़ इलाके में कच्छा-बनियान गैंग की वारदातों से ग्रामीण परेशान हैं। इस गैंग ने बंदूक के बल पर कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है और अभी तक पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। इसी वजह से जब गूगल मैप की कार गांव में पहुंची, तो लोगों को शक हुआ कि यही चोर हैं और उन्होंने कार रोककर कर्मचारियों को घेर लिया।
स्थिति बिगड़ती देख किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची साढ़ थाना पुलिस ने लोगों को समझाया कि कार में बैठे लोग गूगल मैप के कर्मचारी हैं, जो इलाके का रूट डेटा अपडेट करने आए थे। इसके बाद पुलिस ने टीम को सुरक्षित बाहर निकाला।
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। साथ ही गूगल मैप टीम को सलाह दी गई कि भविष्य में जब भी सर्वे के लिए गांव जाएं तो पहले स्थानीय थाना, चौकी या ग्राम प्रधान को सूचना दें, ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न हो।
गौरतलब है कि कच्छा-बनियान गैंग अब तक कई घरों को निशाना बना चुका है और इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस लगातार तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।