होम महुआ मोइत्रा का विवादित बयान, अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी, शिकायत दर्ज

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Aug 29, 2025 04:47 PM

महुआ मोइत्रा का विवादित बयान, अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी, शिकायत दर्ज

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर कोतवाली थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की।

महुआ मोइत्रा का विवादित बयान, अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी, शिकायत दर्ज

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर कोतवाली थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की।

अवैध घुसपैठ पर बयान से मचा बवाल

दरअसल, मंगलवार (26 अगस्त 2025) को अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर बोलते हुए महुआ मोइत्रा ने कहा कि गृह मंत्रालय देश की सीमाओं की सुरक्षा करने में विफल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से घुसपैठ का मुद्दा उठाते हैं और उसी समय गृह मंत्री ताली बजाकर हंसते हैं, जबकि सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी उन्हीं की है।

"सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए" – महुआ

इसी दौरान महुआ मोइत्रा ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा –
"अगर रोजाना लाखों की संख्या में घुसपैठ हो रही है और हमारी मां-बहनों पर नजर डाली जा रही है, जमीनें छीनी जा रही हैं, तो पहले अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए। अगर पीएम खुद कह रहे हैं कि बाहर से लोग हमारी जमीनें और सम्मान छीन रहे हैं, तो जिम्मेदारी किसकी है? यहां तो BSF मौजूद है, फिर भी हालात ऐसे क्यों हैं?"

भारत-बांग्लादेश संबंधों पर भी साधा निशाना

महुआ ने हालिया भारत-बांग्लादेश संबंधों में आई खटास का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय बांग्लादेश भारत का मित्र था, लेकिन मौजूदा नीतियों के कारण पिछले कुछ सालों में स्थिति बदल गई है।

बीजेपी नेता ने कराई शिकायत

टीएमसी सांसद के बयान के बाद बीजेपी नेता संदीप मजूमदार ने कृष्णानगर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)