होम सिर्फ रजिस्टर्ड न होने से हिंदू विवाह अमान्य नहीं - इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि हिंदू विवाह की वैधता केवल पंजीकरण पर निर्भर नहीं करती। अगर विवाह पंजीकृत नहीं भी है तो वह अवैध या अमान्य नहीं माना जाएगा। अदालत ने कहा कि विवाह प्रमाणपत्र केवल साक्ष्य (Evidence) का साधन है, विवाह की वैधता का आधार नहीं।
लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि हिंदू विवाह की वैधता केवल पंजीकरण पर निर्भर नहीं करती। अगर विवाह पंजीकृत नहीं भी है तो वह अवैध या अमान्य नहीं माना जाएगा। अदालत ने कहा कि विवाह प्रमाणपत्र केवल साक्ष्य (Evidence) का साधन है, विवाह की वैधता का आधार नहीं।
आजमगढ़ निवासी सुनील दुबे और उनकी पत्नी मीनाक्षी ने 23 अक्टूबर 2024 को हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13(बी) के तहत आपसी सहमति से तलाक की अर्जी फैमिली कोर्ट में दायर की थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पति को विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र पेश करने का आदेश दिया।
जब पति ने कहा कि विवाह रजिस्टर्ड नहीं है और प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं, तो फैमिली कोर्ट ने उसका आवेदन खारिज कर दिया। इसके खिलाफ सुनील दुबे ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
वकील ने अदालत को बताया कि –
जस्टिस मनीष कुमार निगम की एकल पीठ ने कहा –
हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का 31 जुलाई 2025 का आदेश रद्द कर दिया और कहा कि विवाह प्रमाणपत्र की मांग अनुचित थी। साथ ही, फैमिली कोर्ट को निर्देश दिया कि तलाक याचिका पर जल्द सुनवाई कर दोनों पक्षों को साक्ष्य पेश करने का अवसर दे।
यह आदेश खासकर उन मामलों में महत्वपूर्ण है, जहां विवाह काफी पहले हुआ हो और रजिस्टर्ड न कराया गया हो। हाईकोर्ट ने साफ किया कि सिर्फ प्रमाणपत्र के अभाव में पति-पत्नी के अधिकार प्रभावित नहीं किए जा सकते।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।