होम 7 साल बाद पीएम मोदी का चीन दौरा, रेड कारपेट पर हुआ भव्य स्वागत

समाचारदेशविदेश Alert Star Digital Team Aug 30, 2025 04:56 PM

7 साल बाद पीएम मोदी का चीन दौरा, रेड कारपेट पर हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 साल बाद चीन पहुंचे, जहां उनका रेड कारपेट पर भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी यहां शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के साथ-साथ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ..

7 साल बाद पीएम मोदी का चीन दौरा, रेड कारपेट पर हुआ भव्य स्वागत

नई दिल्ली/तियानजिन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 साल बाद चीन पहुंचे, जहां उनका रेड कारपेट पर भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी यहां शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के साथ-साथ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलग-अलग द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे।

चीन में 30 अगस्त को पहुंचे पीएम मोदी

शनिवार (30 अगस्त 2025) को जापान यात्रा समाप्त करने के बाद पीएम मोदी चीन के तियानजिन पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री 1 सितंबर तक चीन में रहेंगे और इस दौरान द्विपक्षीय रिश्तों को सामान्य और मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा होगी।


 

वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच अहम वार्ता

मोदी का यह चीन दौरा उस समय हो रहा है जब ट्रंप की व्यापार नीतियों के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था में अस्थिरता देखने को मिल रही है। अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बड़े बदलाव हुए हैं। ऐसे में यह दौरा भारत-चीन और भारत-रूस संबंधों के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पुतिन और शी जिनपिंग से अलग-अलग मुलाकात

एससीओ बैठक से इतर प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अलग-अलग मुलाकातें तय हैं। माना जा रहा है कि इन बैठकों में व्यापार, रक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा होगी।

बीजिंग में उत्साह, बढ़ीं उम्मीदें

मोदी की यात्रा को लेकर बीजिंग में खासा उत्साह देखा जा रहा है। भारतीय समुदाय के साथ-साथ स्थानीय चीनी नागरिक और कारोबारी भी इस दौरे से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा भारत और चीन के रिश्तों को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)