होम पटना में जेपी नड्डा का विपक्ष पर वार: ‘गैर-जिम्मेदार और सत्ता का भूखा’, कहा- मिलेगा करारा जवाब
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार (13 सितंबर) को विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां का बार-बार अपमान करना कांग्रेस की “घृणित मानसिकता” को उजागर करता है।
पटना: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार (13 सितंबर) को विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां का बार-बार अपमान करना कांग्रेस की “घृणित मानसिकता” को उजागर करता है। नड्डा ने दावा किया कि विपक्ष को जनता से इसका करारा जवाब मिलेगा।
जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मतदाता सूची में हेरफेर के आरोपों को लेकर “असंगत बयान” देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि,
“कभी वह कहते हैं कि पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले 70 लाख मतदाता जोड़े गए, तो कभी यह संख्या एक करोड़ बताते हैं। उनके आरोप कभी एक जैसे नहीं रहे।”
नड्डा ने यह भी कहा कि कांग्रेस और विपक्ष सोशल मीडिया पर एआई-जनरेटेड वीडियो के जरिए गलत नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
नड्डा ने बिहार की राजनीति पर बात करते हुए राजद (RJD) पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा,
उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि जो लोग दसवीं कक्षा तक भी नहीं पहुंचे, वे बिहार की विकास दर को समझ ही नहीं सकते।
जेपी नड्डा ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और सत्ता समर्थित अपराध की राजनीति थी, लेकिन अब मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए के शासन में बिहार ने दोहरे अंकों की विकास दर दर्ज की है।
नड्डा ने देश की आर्थिक प्रगति और गरीबी उन्मूलन को लेकर मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा,
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।