होम Shahjahanpur ‎जिलाधिकारी ने बरेली मोड़ स्थित बाढ़ प्रभावित साउथ सिटी एवं आवास विकास कॉलोनी का निरीक्षण कर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 11, 2025 08:51 PM

Shahjahanpur ‎जिलाधिकारी ने बरेली मोड़ स्थित बाढ़ प्रभावित साउथ सिटी एवं आवास विकास कॉलोनी का निरीक्षण कर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देशित किया कि जलालाबाद मार्ग के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य में विशेष ध्यान रखा जाए ताकि साउथ सिटी में पानी का बहाव सही ढंग से संचालित हो

Shahjahanpur ‎जिलाधिकारी ने बरेली मोड़ स्थित बाढ़ प्रभावित साउथ सिटी एवं आवास विकास कॉलोनी का निरीक्षण कर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

शाहजहांपुर।(आकाश सक्सेना)   जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बरेली मोड़ स्थित आवास विकास और साउथ सिटी का निरीक्षण किया। उन्होंने हाल ही में गर्रा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित स्थलों का दौरा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बाढ़ से प्रभावित साउथ सिटी के ब्लॉक डब्ल्यू एवं जेड का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने पानी के प्रवेश मार्ग को बंद कराने के निर्देश दिए।

‎उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देशित किया कि जलालाबाद मार्ग के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य में विशेष ध्यान रखा जाए ताकि साउथ सिटी में पानी का बहाव सही ढंग से संचालित हो।

‎इसके अलावा, जिलाधिकारी ने आवास विकास क्षेत्र में बाढ़ का पानी आने वाले स्थान का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देशित किया कि उचित अध्ययन करके सुझाएं कि किन उपायों से भविष्य में बाढ़ का पानी इस स्थान पर प्रवेश न कर सके।

‎इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, एवं लोक निर्माण विभाग के रथिन सिन्हा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)