होम नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बनेंगी सुशीला कार्की, आज रात लेंगे शपथ
नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल और Gen-Z आंदोलन से उपजे हालातों के बीच देश की बागडोर अब पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को सौंपी जा रही है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शुक्रवार (12 सितंबर, 2025) को प्रतिनिधि सभा भंग करने का फैसला लेते हुए कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने की..
काठमांडू: नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल और Gen-Z आंदोलन से उपजे हालातों के बीच देश की बागडोर अब पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को सौंपी जा रही है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शुक्रवार (12 सितंबर, 2025) को प्रतिनिधि सभा भंग करने का फैसला लेते हुए कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने की घोषणा की। कार्की को आज रात 8:45 बजे राष्ट्रपति शपथ दिलाएंगे।
सरकार विरोधी प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रहे Gen-Z समूह के प्रतिनिधियों, सेना प्रमुख और राष्ट्रपति पौडेल सहित शीर्ष राजनीतिक नेताओं के बीच दिनभर चली बैठक के बाद यह सहमति बनी। चर्चा में यह तय हुआ कि प्रतिनिधि सभा को भंग किया जाएगा और अंतरिम सरकार की कमान सुशीला कार्की संभालेंगी।
सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव युवाओं के नेतृत्व वाले Gen-Z समूह ने रखा था। राष्ट्रपति पौडेल उनके नाम पर राजी हो गए और आज उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। अंतरिम पीएम के तौर पर कार्की का सबसे बड़ा काम देश में नए सिरे से चुनाव कराना होगा। इस ऐतिहासिक कदम के साथ वह नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बन जाएंगी।
पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन को लेकर 8-9 सितंबर को देशभर में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। पुलिसिया कार्रवाई में कई लोगों की मौत के बाद गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने ओली के इस्तीफे की मांग तेज कर दी। आखिरकार उन्होंने अगले दिन पद छोड़ दिया और सरकार ने सोशल मीडिया पर लगाया प्रतिबंध भी हटा लिया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।