होम राजस्थान में कांग्रेस का हल्ला बोल: 15 सितंबर से चलेगा वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान
राजस्थान की सियासत में कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक "वोट चोर गद्दी छोड़" अभियान चलाने जा रही है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे और आम लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगे।
जयपुर: राजस्थान की सियासत में कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक "वोट चोर गद्दी छोड़" अभियान चलाने जा रही है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे और आम लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार (12 सितंबर) को संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी और जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। इसमें अभियान की रूपरेखा और रणनीति पर चर्चा होगी। कांग्रेस का कहना है कि यह आंदोलन आम जनता को वोट चोरी के खिलाफ जागरूक करने के लिए है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा,
"राहुल गांधी ने जो 'वोट चोर गद्दी छोड़' का नारा दिया है, उसी को लेकर अब राजस्थान में आम व्यक्ति तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आज देश में वोट चोरी की हकीकत जनता के सामने आ चुकी है और लोग केंद्र सरकार की कारगुजारियों को देख रहे हैं।"
गहलोत ने विधानसभा में हिडन कैमरे के मामले पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि,
गहलोत ने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल से मुलाकात कर इसकी जांच की मांग की है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।