होम सोशल मीडिया पर छवि धूमिल की जा रही है, किसी भी समाज को निचा नही दिखाया: भाजपा सांसद
शाहजहांपुर में भाजपा सांसद और उनके बेटे खिलाफ जातिसूचक शब्दो और गाली-गलौज की गई। जिसका एक आडियो सामने आया है। भाजपा सांसद ने मीडिया से बात करते हुए स्थिति स्पष्ट किया और सपा नेता समेत कुछ लोगों पर छवि धूमिल करने का आरोप लगाया।
सांसद के बेटे के लिए जातिसूचक शब्द और गाली-गलौज की गई, आडियो वायरल।
सांसद बोले-राघवेन्द्र सिंह उर्फ नीटू ने मेरे बेटे की कार पर घूंसे मारे और फिर जातिसूचक गाली-गलौज की।
शाहजहांपुर में भाजपा सांसद और उनके बेटे खिलाफ जातिसूचक शब्दो और गाली-गलौज की गई। जिसका एक आडियो सामने आया है। भाजपा सांसद ने मीडिया से बात करते हुए स्थिति स्पष्ट किया और सपा नेता समेत कुछ लोगों पर छवि धूमिल करने का आरोप लगाया। यहां तक कि आरोपी आडियो में बोल रहा है कि उसने सांसद के बेटे की कार की बोनट पर घूंसे मारे, उसके बाद पुलिस घर आई तो पुलिस को भगा दिया। दरोगा को उसकी वर्दी उतरवाने की धमकी दी। यहां तक कि सांसद के बेटे का नाम लेने के डजाए उनको जातिसूचक शब्द बोल रहा है। सांसद ने सभी समाज के लोगों से अपील की है कि वह गलत तरीके से फैलाने जा रहे भ्रम में न आएं। उन्होने कहा कि मुझे और मेरे परिवार को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है कि वह एक दलित परिवार से आते हैं।
दरअसल कुछ दिन पहले सांसद अरुण सागर के बेटे अभिषेक सागर 27 अप्रैल की शाम अपनी कार से किसी से जा रहे थे। साउथ सिटी में रहने वाले राघवेन्द्र सिंह उर्फ नीटू ने आकर कार रोकी और उनकी कार की बोनट पर घूंसे मारने लगे और फिर जातिसूचक शब्द बोलकर गाली-गलौज की। उसके बाद घटना की जानकारी सांसद ने पुलिस को दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल की गई और एक सपा नेता ने लाइव आकर क्षत्रिय समाज को नीचे दिखाने का आरोप सांसद पर लगाया। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर सांसद ने मीडिया से बात करते हुए एक आडियो सुनाया। जिसमे उन्होंने दावा किया है कि आडियो में गाली-गलौज करने वाले की आवाज उसी आरोपी राघवेन्द्र सिंह उर्फ नीटू की है ।वह सांसद के बेटे का नाम लेने के बजाए जातिसूचक शब्द बोल रहा है और भद्दी भद्दी गालियां दे रहा है। ये फोन उसने किसी दूसरे व्यक्ति को किया और उसकी रिकार्डिंग सांसद तक पहुंच गई। आडियो में आरोपी ये भी बोल रहा है कि घटना के बाद उसके घर पुलिस आई थी। उसने गाली-गलौज कर पुलिस को भगा दिया था। वर्दी उतरवाने की धमकी दी थी। यहां तक कि आरोपी ये भी कहे रहा है कि इस मामले में डीजीपी के यहां से कप्तान के पास फोन आया और पुलिस के अधिकारी ने हमसे कहा कि परेशान न हो कुछ नही होगा। आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
सांसद ने कहा कि मेरे बेटे के साथ गाली-गलौज हुई और जातिसूचक शब्द बोले गए। धमकी भी दी गई लेकिन हमने उसके खिलाफ कोई एफआईआर नही लिखाई है। उसके बाद भी कुछ लोग मेरे उपर क्षेत्रीय समाज को निचा दिखाने का आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मेरी छवि धूमिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पुलिस को उसने भगाया था तब भारी पुलिस बल उसके घर गया था। उसके बाद पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। सांसद ने ये भी कहा कि लखन प्रताप सिंह खुद को समाजवादी पार्टी का नेता बताते हैं ।उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर कई तरह के आरोप लगाए। जिसमे जमीन विवाद का भी कहा गया ।उन्होंने कहा कि हम कोई जमीन नही खरीदते हैं, न मेरा खनन का काम होता है । मेरे बेटे कभी किसी अधिकारी को फोन तक नही करते हैं। न कभी किसी आफिस में जाते हैं। ऐसे में सिर्फ मेरी छवि को धूमिल किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जो खुद को समाजवादी पार्टी का नेता बताकर मेरे खिलाफ भ्रम फैला रहे हैं। उनके उपर खुद कई मुकदमे दर्ज हैं। सांसद ने कहा कि जरुरत पड़ेगी तो आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत कर कार्रवाई कराएंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।